Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dc instructed to diststribute khad transparently

Charkhi Dadri News: डीसी ने दिए डीएपी वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
dc instructed to diststribute khad transparently
चरखी दादरी। जिले में किसानों को डीएपी के वितरण में अब परेशान नहीं झेलनी पड़ेगी। उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने सख्त निर्देश जारी करते हुए विभाग को डीएपी के आने से लेकर वितरण तक की पूरी जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

अब जब भी नए डीएपी खाद का स्टॉक जिला में पहुंचेगा, कृषि विभाग अग्रिम सूचना डीसी कार्यालय को देगा। इस सूचना की एक प्रति एसडीएम कार्यालय दादरी और एसडीएम कार्यालय बाढड़ा को भी भेजी जाएगी। स्टॉक का विवरण (कितनी बोरी, किस डिस्ट्रीब्यूटर को कितना आवंटन) लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान पर स्टॉक रजिस्टर रखेगा।
विज्ञापन

इसमें प्रतिदिन प्राप्त स्टॉक, बिक्री की गई मात्रा, शेष बैलेंस तथा जिन किसानों को खाद बेची गई, उनका विवरण (नाम, आधार नंबर, पंजीकरण संख्या) दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed