{"_id":"605cd6598ebc3ec967512c4b","slug":"dc-inspects-land-for-memorial-in-tikan-kalan-charkhidadri-news-rtk601683357","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकान कलां में स्मारक के लिए डीसी ने जमीन लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकान कलां में स्मारक के लिए डीसी ने जमीन लिया जायजा
विज्ञापन
टिकान कलां के खेतों में जगह का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी अन्य अधिकारियों से बातचीत करते।
- फोटो : CharkhiDadri
टिकान कलां में 24 वर्ष पूर्व हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले 349 लोगों की स्मृति में स्मारक और पर्यटन स्थल बनवाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्मारक निर्माण के लिए डीसी राजेश जोगपाल ने अधिकारियों के साथ वीरवार को टिकान कलां में जमीन का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि अलग-अलग चरणों में इस निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना विश्व की बड़ी हवाई दुर्घटनाओं में से एक है।
इस हवाई दुर्घटना के बारे में डीसी ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। डीसी ने बताया कि इसी स्थान पर जिला प्रशासन राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से एक अद्वितीय यादगार स्मारक का निर्माण करवाने जा रहा है। ताकि दुर्घटना में जो लोग अकाल मृत्यु का शिकार हुए, उनको यहां दो मिनट मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किए जा सकें। उपायुक्त ने कहा कि इस बारे में सऊदी अरब एयरलाइंस, सऊदी अरब एंबेसी, कजाकिस्तान की एयरलाइन व एंबेसी, केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय, राज्य सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि परियोजना का खाका तैयार करने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहिबराम गोदारा, वीरभान आदि उपस्थित रहे।
भारत, कजाकिस्तान, सऊदी अरब के भी थे मृतक
12 नवंबर 1996 को हुए हादसे में दोनों विमानों में सवार 349 लोगों की मौत हुई थी। कजाकिस्तान एयरलाइंस के विमान में 289 यात्री और 23 क्रू मेंबर थे, जबकि सऊदी अरब एयरलाइन के विमान में 27 यात्री और दस क्रू मेंबर थे। 349 मृतकों में ज्यादातर भारतीय थे जो कजाकिस्तान और सऊदी अरब रह रहे थे।
विज्ञापन
15 से 20 एकड़ जमीन पर बनना है पर्यटनस्थल व स्मारक
डीसी राजेश जोगपाल ने बताया कि टिकान कलां के समीप स्मारक 15 से 20 एकड़ जमीन में बनना है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार के विमानन मंत्रालय, सऊदी अरब और कजाकिस्तान के दूतावास से भी मदद ली जाएगी।