फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC completed the formalities on the spot, Guddi will get old age pension from next month.

Charkhi Dadri News: मौके पर ही डीसी ने पूरी करवाई औपचारिकता, अगले माह से गुड्डी को मिलेगी बुढ़ापा पेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
DC completed the formalities on the spot, Guddi will get old age pension from next month.
चरखी दादरी। भांडवा निवासी बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी के लिए हरियाणा उदय कार्यक्रम नई खुशी लेकर आया। उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों पर उनकी बुढ़ापा पेंशन की औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कर दी गई और अब उन्हें अगले माह से पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को जिला के भांडवा गांव में हरियाणा उदय के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचकर उपायुक्त मनदीप कौर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को देखा। उसके बाद जब उपायुक्त मंच पर पहुंचीं तो बुजुर्ग धर्मपाल अपनी पत्नी गुड्डी देवी की बुढ़ापा पेंशन न बनने की शिकायत लेकर आए। इस पर उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले को चेक करके पेंशन की औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। कुछ ही देर बाद बताया गया कि गुड्डी की बुढ़ापा पेंशन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं और उनको अगले माह से पेंशन भी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


स्टॉल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों से उनकी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि हरियाणा उदय जैसे कार्यक्रम जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अहम साबित हो सकते हैं। इस कार्यक्रमों का फायदा उठाते हुए सभी विभागों को अपनी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा उदय के कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर की व्यवस्था की जाए और इसको लेकर संबंधित गांव में जानकारी भी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कार्यालय में आने वाले लोगों से करें कुशल व्यवहार
उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रमों सहित कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ कुशल व्यवहार किया जाए और उनको सभी प्रकार की वांछित जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही सरकारी सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए समय के अनुसार ही सेवाओं का निस्पादन हो। इन कार्यक्रमों में लोगों को बताएं कि अवैध पानी कनेक्शन के कारण पेयजल लाइन में गंदा पानी मिक्स हो जाता है, जिसके कारण लोगों में बीमारी भी हो सकती है।
- नाटक से बताईं प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानि
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने प्लास्टिक प्रयोग के दुष्प्रभाव पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी। कुछ बच्चों ने योग का भी प्रदर्शन किया। छात्रा महक ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। उपायुक्त ने स्कूल परिसर में पौधारोपण करण स्वच्छता का संदेश दिया।


- ये अधिकारी रहे मौजूद
भांडवा, गोविंदपुरा, खोरडा, सूरजगढ़ व आर्यनगर गांव के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह, एसडीएम सुरेश कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीईओ कृष्णा फौगाट, पीओ आईसीडीएस गीता सहारण, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. जसवंत जून व डीआईओ सुनील आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed