फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Days are hot, nights are also high

Charkhi Dadri News: प्रचंड गर्मी... दिन तप रहे, रातों का पारा भी हाई

Mon, 17 Jun 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Days are hot, nights are also high
चरखी दादरी। क्षेत्र में प्रचंड गर्मी को दौर जारी है। दिन तो तप ही रहे हैं, अब रात का पारा भी ऊपर जा रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.6 व न्यूनतम 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। 19 किलोमीटर प्रति घंटा की गति लू चली। मौसम विभाग के अनुसार 19 जून से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

सुबह सूर्य उदय होते ही तपिश शुरू होने लगती है। सोमवार को भी सुबह 9:30 बजे बजे तक धरती अपनी शुरू हो गई। दोपहर बाद दो बजे 18 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से लू चली। गर्मी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारा भी छलांग लगा रहा है। बदन झुलसाने वाली गर्मी के बीच लू से लोग के हाल बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय होगा, जिसकी वजह से एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन पंजाब और उसके आसपास बनेगा और एक निम्न दबाव की रेखा पंजाब से लेकर दक्षिणी पूर्वी उत्तराखंड तक जाएगी। इस दो-तीन की मौसम प्रणाली के साथ-साथ अरब सागर से भी दक्षिणी पश्चिमी हवाएं नमी को बढ़ाएंगी। इसकी वजह से 19 से 21 जून के बीच तेज गति से हवाएं चलने व बूंदाबांदी होने की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed