फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Day temperature was 8 degrees higher than last year

चरखी दादरी: पिछले साल के मुकाबले 8 डिग्री अधिक रहा दिन का तापमान

Tue, 21 Feb 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Day temperature was 8 degrees higher than last year
 सोमवार को प्रदूषण का ग्राफ
चरखी दादरी। तापमान में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। सोमवार की अगर बात करे तो गत वर्ष के मुकाबले अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार से मौसम में परिवर्तन संभव है और बादल छाने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

20 फरवरी 2022 की बात करे तो अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री था। अब अगर 20 फरवरी 2023 की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में गत वर्ष के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम सात डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

इस बार फरवरी में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। सोमवार को न केवल गर्मी का अहसास हुआ, बल्कि प्रदूषण भी बढ़ गया। प्रदूषण का अधिकतम स्तर 358 एक्यूआई और न्यूनतम 71 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर 300 से पार पहुंचने के चलते हवा की स्थिति बेहद खराब रही। रविवार के मुकाबले प्रदूषण का अधिकतम स्तर 146 एक्यूआई बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले पांच दिनों में ये रही तापमान की स्थिति
दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
20 फरवरी- 32-16
19 फरवरी- 31-14
18 फरवरी- 29-13
17 फरवरी- 27-13
16 फरवरी-29-12
-अगले पांच दिनों का ये रह सकता है तापमान
दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
21 फरवरी-32-14
22 फरवरी- 30-14
23 फरवरी-30-13
24 फरवरी-30-13
25 फरवरी- 31-14
- फसलों के लिए सही नहीं है सामान्य से अधिक तापमान रहना
कृषि विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिहाग ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी होना इस समय फसलों के लिए सही नहीं है। इससे फसल का पकाव जल्दी होगा और ऐसी होने पर दाना सिकुड़ जाएगा। इससे सीधे तौर पर पैदावार पर असर पड़ेगा। इस समय तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed