{"_id":"62643d44392ad3182e073db9","slug":"daughters-are-our-pride-they-should-be-happy-stay-safe-and-progress-a-lot-charkhidadri-news-hsr629857663","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां हमारा गौरव है, वो खुश रहें, सुरक्षित रहें और खूब तरक्की करें....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां हमारा गौरव है, वो खुश रहें, सुरक्षित रहें और खूब तरक्की करें....
विज्ञापन
जनता कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर महिला को सम्मानि करते हुए विधायक नैना चौटाला ?
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। बेटियां हमारा गौरव हैं। वो खुश रहें, सुरक्षित रहें और खूब तरक्की करें....। इसी सोच के साथ शनिवार को जनता कॉलेज सभागार में जिला प्रशासन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वालीं महिलाओं और बेटियों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने दिया। विधायक ने मंच के जरिये अभिभावकों से बेटियों को उनकी रुचि अनुसार उच्च शिक्षा दिलवाने की अपील की। आयोजन में डीसी प्रदीप गोदारा और एडीसी मुनीष नागपाल भी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन की ओर से यह आयोजन लिंगानुपात में जिले के दूसरा स्थान हासिल करने पर आयोजित किया गया। डीसी प्रदीप गोदारा ने बताया कि इस उपलब्धि पर जिले को सरकार प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मानित भी कर चुकी है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहीं विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बेटियों को आज भी पढ़ाई में दिक्कतें आ रही हैं। माता-पिता लड़कियों के विवाह की चिंता के कारण उनकी जल्दी शादी कर देते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की पढ़ाई अगर अच्छी होगी तो वे अपने परिवार में बहन-भाई और शादी के बाद संतान को शिक्षित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। पंचायती राज में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से 33 प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को आवंटित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी लड़की को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है तो उसकी पूरी मदद की जाएगी।
डीसी प्रदीप गोदारा ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज का गौरव हैं। लड़कियां खुश रहें, सुरक्षित रहें और जीवन में तरक्की करें, यही जिला प्रशासन का मकसद है। लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं है। हमारे देश में ही पीटी उषा, सरोजनी नायडू, इंद्रा नुई, फौगाट बहनें, कल्पना चावला आदि अनेक महान हस्तियां हुई हैं। लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में अपना नाम ऊंचा कर सकती हैं।
विज्ञापन
150 बेटियां अब तक बनवा चुकीं डीएल
डीसी प्रदीप गोदारा ने कहा कि जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से बेटियों को निशुल्क ड्राइविंग सिखाई जा रही है। अभी तक जिला में 100 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस लड़कियों को दिए जा चुके हैं। भविष्य में भी प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि बेटियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाई जाए।
इन महिलाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में डॉ. सुशीला कटारिया, डॉ. नीलम सांगवान, बबीता फौगाट, लेफ्टिनेंट कर्नल सुमनलता, एवरेस्ट विजेता व लेफ्टिनेंट कर्नल पूनम सांगवान, भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी आरती, डॉ. रेणुका गोदारा, मोनिका गोदारा, पिंकी, हिना फौगाट, वंशिका सोनी, नैना तक्षक, नीदरलैंड से आई रिया मान, ज्योति, रविता, डॉ. सरोज राणा, नेहा फौगाट, साक्षी शर्मा, डॉ. नसीब सांगवान, डॉ. आरजू, डॉ. प्रियंका, नव्या सांगवान, डॉ. पराग, भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान प्रियंका को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
समारोह में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह, नगराधीश नरेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जजपा जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका सारसर आदि मौजूद रहे।