फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Darkroom will be ready in Gopi CHC in 10 days

Charkhi Dadri News: एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए गोपी सीएचसी में 10 दिन में तैयार होगा डार्करूम

Tue, 09 Apr 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Darkroom will be ready in Gopi CHC in 10 days
गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक्स-रे कक्ष। 
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के गोपी के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में जिला स्वास्थ्य विभाग जल्द ही एक्स-रे सुविधा शुरू होगी। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने सीएचसी एसएमओ को 10 दिन में एक्स-रे मशीन के लिए डार्करूम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कार्यवाहक सीएमओ का कहना है कि डार्करूम तैयार होने के तुरंत बाद एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गोपी के सीएचसी में दिसंबर 2023 में एक्स-रे मशीन इंस्टॉल करवाई थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी तक एक्स-रे सुविधा शुरू करवाने का दावा किया था। नई मशीन सी-आर्म सिस्टम युक्त नहीं होने की वजह से सीएचसी में डार्करूम तैयार किया जाना है। सीएचसी प्रबंधन समिति अब तक वहां डार्करूम की व्यवस्था नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

नई एक्स-रे मशीन आने के बाद सुविधा शुरू न होने का मुद्दा अमर उजाला ने 14 मार्च के संस्करण में उठाया था। अमर उजाला ने इस संबंध में ढाई महीने बाद भी तैयार नहीं हुए डार्करूम, मरीजों को एक्स-रे सुविधा का इंतजार नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शनिवार को कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज और डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और एसएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नवंबर में पहुंची थी 2 एक्स-रे मशीन, दिसंबर में हुई इंस्टॉल

नवंबर ही गोपी के अलावा झोझूकलां सीएचसी के लिए एक्स-रे मशीन पहुंच गई थी। दो मशीनों को गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष में विभाग स्थापित करवा चुका है। ये मशीन बिना सीआर सिस्टम की है और इसके चलते इनसे एक्स-रे सुविधा शुरू करने से पहले विभाग को डार्क रूम बनाना होगा।

- एक्स-रे सुविधा शुरू होने से ये होगा लाभ

जिले में सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सीएचसी और 12 पीएचसी समेत 17 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से केवल सिविल अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीज पूर्णतया सिविल अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में यहां ज्यादा कार्यभार रहता है। प्रतिदिन करीब 150 से अधिक एक्स-रे सिविल अस्पताल में होते हैं और गोपी सीएचसी में ये सुविधा शुरू होने के बाद यहां का कार्यभार कम होगा जबकि बाढड़ा क्षेत्र के मरीजों को दादरी आने-जाने में 80 किलोमीटर की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।




गोपी सीएचसी का शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र के साथ निरीक्षण किया गया। एसएमओ को 10 दिन के अंदर डार्करूम तैयार करवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एक्स-रे सुविधा शुरू की जा सके। - डाॅ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed