{"_id":"667f3eae735a045c880d1fd4","slug":"dark-rooms-are-not-ready-in-two-chcs-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119626-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो सीएचसी में डार्क रूम तैयार नहीं, सी-आर सिस्टम से चलाई जाएंगी नई एक्स-रे मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो सीएचसी में डार्क रूम तैयार नहीं, सी-आर सिस्टम से चलाई जाएंगी नई एक्स-रे मशीनें
Sat, 29 Jun 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सी-आर सिस्टम खरीदने की स्वीकृति दे दी है। वहीं, मुख्यालय की ओर से खरीद के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही 32.60 लाख रुपये से सी-आर सिस्टम जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच जाएगा और इसके तत्काल बाद दोनों जगह एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
बता दें कि गत वर्ष नवंबर में झोझूकलां और गोपी सीएचसी के लिए एक्स-रे मशीन पहुंच गई थी। दो मशीनों को स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष में विभाग स्थापित करवा चुका है। इसके बाद 30 गांवों के मरीजों को एक्स-रे सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। दोनों एक्स-रे मशीन सी-आर सिस्टम से लैस नहीं हैं। इसके चलते एक्स-रे रिपोर्ट तैयार करने के लिए यहां डार्क रूम तैयार करने की जरूरत थी। डार्क रूम तैयार न हो पाने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने सी-आर सिस्टम की मांग मुख्यालय से की थी जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि मुख्यालय की ओर से ही सी-आर सिस्टम की खरीद की जा रही है और इसके लिए वर्क ऑर्डर दे दिए गए हैं। एक सी-आर सिस्टम पर 16.30 लाख रुपये की लागत आएगी और जल्द ही दोनों सीएचसी के लिए सी-आर सिस्टम जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचने की उम्मीद है। इसके तत्काल बाद दोनों जगह एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- 17 स्वास्थ्य केंद्रों में से केवल सिविल अस्पताल में ही एक्स-रे सुविधा
जिले में सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सीएचसी और 12 पीएचसी समेत 17 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से केवल सिविल अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीज पूर्णतया सिविल अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में यहां ज्यादा कार्यभार रहता है। प्रतिदिन करीब 150 से अधिक एक्स-रे सिविल अस्पताल में होते हैं और दो सीएचसी में ये सुविधा शुरू होने के बाद यहां का कार्यभार कम होगा।
- 35 से 40 किलोमीटर की नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़
दरअसल, जिले के तीनों सीएचसी पर लंबे समय से एक्स-रे सुविधा बंद है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सीएचसी के अधीन आने वाले गांवों के लोग एक्स-रे के लिए 35 से 40 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर सिविल अस्पताल आने को विवश हैं। इसके चलते उन्हें शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
- सिविल अस्पताल का कम होगा वर्कलोड
इस समय केवल सिविल अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीज पूर्णतया सिविल अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में यहां वर्कलोड रहता है। प्रतिदिन करीब 200 से अधिक एक्स-रे सिविल अस्पताल में होते हैं और दो सीएचसी में ये सुविधा शुरू होने के बाद यहां का वर्कलोड काफी कम होगा।
दोनों एक्स-रे मशीन पहले ही पहुंच चुकी हैं। अब इन्हें चालू करने के लिए सी-आर सिस्टम को स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यालय की ओर से खरीद की जाएगी और वर्कलोड जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही दोनों सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी। -डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी।