फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DAP, urea and wheat crisis in the district since 12 days

Charkhi Dadri News: जिले में 12 दिन से डीएपी, यूरिया और गेंहू का संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
DAP, urea and wheat crisis in the district since 12 days
शहर स्थित डीएपी वितरण केंद्र।
चरखी दादरी। जिले में 12 दिन से डीएपी खाद की किल्लत लगातार बनी हुई है। मंगलवार को डीएपी व यूरिया की आवक नहीं हो सकी। वहीं, वीरवार को गेहूं का बीज पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, इस समय गेहूं की बिजाई का कार्य जोरों पर है। अगेती बिजाई का कार्य अंतिम चरण में है। उसके बाद 25 दिसंबर तक पछेती बिजाई की जा सकेगी। बिजाई के बाद जब किसान फसलों की पहली सिंचाई करते है तब यूरिया का छिड़काव करते हैं।
विज्ञापन

सरसों की अगेती फसलों की रेतीले भागों में पहली सिंचाई हो चुकी है। अब इन फसलों में किसान यूरिया खाद का छिड़काव कर रहे हैं। यूरिया की आगामी दो माह में करीब 10 हजार एमटी की जरूरत है तब जाकर पूर्ति हो सकेगी। इस समय यूरिया तरल रूप में भी मिल रहा है। किसान इसकी स्प्रे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय डीएपी की जरूरत बनी हुई है। अब तक 3920 एमटी डीएपी का वितरण किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि गेहूं का बीज एक-दो दिन में पहुंचने की उम्मीद है। गेहूं के बीज की जरूरत अभी दिसंबर तक बनी रहेगी। इस समय डीएपी खाद के साथ गेहूं का बीज भी नहीं मिल रहा है। किसान कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं।


---------------------------------- डीएपी खाद की मांग भेज रखी है। खाद एक-दो में पहुंचने की उम्मीद है। खाद की ज्यादातर पूर्ति हो भी गई है।
- कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article