फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dap problem in state

प्रदेश भर में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान : दिग्विजय

Thu, 18 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 18 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
dap problem in state
जजपा कार्यकर्ताओं से मिलते युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेशभर के किसान इस समय संकट से गुजर रहे हैं। हाल ही में हुई भारी बरसात से लगभग 90 प्रतिशत फसलें चौपट हो चुकी हैं।
खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे न सिर्फ फसलें खराब हो गई हैं, बल्कि, पशुओं के चारे की भी किल्लत पैदा हो गई है। प्रदेश सरकार को दिखावे के बजाय पोर्टल सिस्टम बंद कर सीधे प्रभावित किसानों के खातों में पैसा भेजना चाहिए। ये बातें उन्होंने बाढड़ा व झोझू कलां में ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए कहीं।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बारिश से नमी के चलते अनाज की गुणवत्ता प्रभावित हो चुकी है। प्रदेश भर में डीएपी खाद की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खाद की उचित उपलब्धता नहीं होने के कारण कई जगह किसान इसे ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय ने कहा कि किसानों को उनके नुकसान की भरपाई बिना देरी किए मिलनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश में विशेष गिरदावरी करवाई जाए और प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए।

इस दौरान अमित थालौर कादमा, जजपा जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, जजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान चरखी, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका, सज्जन बलाली माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed