{"_id":"6781eb07463a0d5b370ff80b","slug":"dadris-waste-is-being-sent-to-bhiwani-agency-has-not-been-able-to-start-the-disposal-plant-yet-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129630-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भिवानी भेजा जा रहा दादरी का कचरा, निस्तारण प्लांट अब तक शुरू नहीं कर पाई एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भिवानी भेजा जा रहा दादरी का कचरा, निस्तारण प्लांट अब तक शुरू नहीं कर पाई एजेंसी
Sat, 11 Jan 2025 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
एमआरएफ सेंटर में खाली होते दो ऑटो टिप्पर।
चरखी दादरी। पिछले करीब दो साल से प्राइवेट एजेंसी शहर के अस्थायी डंपिंग पॉइंटों और घर-घर से कचरे की उठान कर रही है। एजेंसी एमआरएफ सेंटर पर एकत्र कचरे को डंपरों के जरिये प्रतिदिन भिवानी भेज रही है। हालांकि, वहां अब तक कचरा निस्तारण प्लांट शुरू नहीं हो पाया है। इससे नगर परिषद अधिकारी एजेंसी को 40 फीसदी राशि काटकर भुगतान कर रहे हैं। हालांकि, एजेंसी प्रतिनिधि का दावा है कि जल्द ही प्लांट तैयार हो जाएगा।
दादरी नगर परिषद के कर्मचारी शहर की सड़कों और गलियों में झाडू लगाते हैं। एजेंसी के कर्मचारी अस्थायी डंपिंग पॉइंटों और डोर-टू-डोर कचरे की उठान करते हैं। ऑटो टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये शहर का कचरा दमकल विभाग कार्यालय के समीप स्थित एमआरएफ सेंटर पर पहुंचाया जाता है। इसके बाद वहां से कचरा डंपरों के जरिये भिवानी कचरा संग्रहण केंद्र पहुंचता है।
दरअसल, अनुबंध के अनुसार दादरी और दादरी समेत चार नगर पालिकाओं के कचरे का निस्तारण एजेंसी को भिवानी में करना है। इसी अनुसार दादरी का कचरा भिवानी भेजा जा रहा है। हालांकि, दादरी नगर परिषद के अधिकारियों को पता है कि भिवानी में एजेंसी प्लांट चालू नहीं कर पाई है। इसके चलते करीब 950 रुपये की प्रति टन कटौती कर भुगतान किया जा रहा है। काटी गई राशि एजेंसी काे कचरा निस्तारण प्लांट शुरू करने के बाद मिलेगी।
विज्ञापन
सोमवार को निकलता है सबसे अधिक कचरा
दादरी शहर के करीब 18 हजार प्रतिष्ठानों और अस्थायी डंपिंग पॉइंटों से एजेंसी प्रतिदिन 35 से 38 टन कचरे की उठान करती है। सप्ताह में सर्वाधिक कचरा सोमवार को निकलता है। रविवार को घरों से कचरे की उठान नहीं की जाती है। एजेंसी 28 वाहनों और 52 कर्मचारियों के जरिये डोर-टू-डोर कचरे की उठान करती है।
ऐसे की जा रही 40 फीसदी की कटौती
नगर परिषद और एजेंसी के बीच प्रति टन कचरे का 2350 रुपये में अनुबंध हुआ है। इसके अनुसार एजेंसी को कचरा उठान के साथ निस्तारण भी करना है। फिलहाल, दादरी का कचरा भिवानी तो पहुंच रहा है, लेकिन, निस्तारण शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते नगर परिषद फिलहाल प्रति टन करीब 1400 रुपये का भुगतान एजेंसी को कर रही है। 950 रुपये का भुगतान रोका गया है।
निरीक्षण कर एजेंसी पर जुर्माना भी लगाते हैं अधिकारी
नगर परिषद अधिकारी एजेंसी के काम की समीक्षा भी करते हैं। इसके तहत शहर व एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया जाता है। सूत्रों के अनुसार हर माह एजेंसी पर खामी मिलने पर 10 से 15 हजार का जुर्माना भी लगाया जाता है। जुर्माना खामियों के लिहाज से तय किया जाता है।
एजेंसी ने भिवानी में कचरा निस्तारण प्लांट अभी चालू नहीं किया है। इसके चलते करीब 40 फीसदी राशि काटकर एजेंसी को भुगतान किया जा रहा है। समय-समय पर एजेंसी के कार्य की समीक्षा भी की जाती है। खामी मिलने पर जुर्माना भी लगाते हैं।
-राजेश कुमार, सीएसआई, नगर परिषद
दादरी का कचरा प्रतिदिन भिवानी भेजा जाता है। अनुबंध के अनुसार वहीं कचरा निस्तारण होना है। हमारे कर्मचारी सप्ताह में 6 दिन डोर-टू-डोर कचरा की उठान करते हैं।
-योगेश कुमार, प्रतिनिधि, कचरा उठान एजेंसी