{"_id":"60044beb8ebc3e2c542f1247","slug":"dadri-surrounded-by-tractors-queues-not-broken-for-three-hours-charkhidadri-news-rtk59127223","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टरों से घिरी दादरी, तीन घंटे तक नहीं टूटी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टरों से घिरी दादरी, तीन घंटे तक नहीं टूटी कतार
विज्ञापन
ट्रैक्टर परेड के दौरान ट्रैफिक रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : CharkhiDadri
नए कृषि कानूनों के विरोध में जिले की खापों, किसान और सामाजिक संगठनों ने शहर में ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल की। इस रिहर्सल में करीब पांच हजार ट्रैक्टर शामिल हुए। किसानों के शक्ति प्रदर्शन के दौरान शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर नजर आए। पुलिस को कुछ रूट डायवर्ट करवाने पड़े, जबकि शहर की अंदरूनी सड़कों पर ढाई से तीन घंटे के लिए ट्रैफिक रोका गया। किसानों ने डीसी राजेश जोगपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन का समापन किया।
26 जनवरी का दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को दादरी में ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल हुई। इसमें खापों और किसान संगठनों के दावों से चार गुना अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए। सुबह साढ़े नौ बजे किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर हुडा सेक्टर ग्राउंड में पहुंचना शुरू हो गए। 11 बजे तक हुडा ग्राउंड ट्रैक्टरों से भर गया। वहीं, मैदान में जगह न बचने के बावजूद ट्रैक्टरों के आवागमन का सिलसिला जारी रहा और 11:20 बजे ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल शुरू की गई। ट्रैक्टर मार्च के चलते पुलिस ने लोहारू चौक से महेंद्रगढ़ चौक की ट्रैफिक व्यवस्था रोक दी। डीसी कैंप ऑफिस पहुंचे किसानों ने ट्रैक्टर परेड का समापन किया और उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने लिखा कि केंद्र सरकार ने अहंकार की सीमा लांघ दी है। सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर अंबानी और अड़ानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। देश का पेट भरने वाले किसान की देश में अनदेखी हो रही है।
ये रहा ट्रैक्टर परेड का रूट
किसानों ने हुडा सेक्टर से ट्रैक्टर परेड की शुरुआत की। इसके बाद वे लोहारू चौक से परशुराम और फिर लाजपत राय चौक के जरिये ढाणी फाटक आरओबी तक पहुंचे। इसके बाद यहां से कॉलेज रोड और फिर पंचनंद व सरदार झाडू सिंह चौक होते हुए रोहतक रोड स्थित डीसी कैंप ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन
शहरवासियों ने बरसाए गुलाब और गेंदा के फूल
ट्रैक्टर मार्च के दौरान शहरवासियों ने किसानों का फूलों से स्वागत किया। ट्रैक्टर परेड जब लोहारू चौक ओवरब्रिज पर पहुंची तो बच्चों और बड़ों ने किसानों के ट्रैक्टरों पर गुलाब और गेंदे के फूल बरसाए।
शहर के बाहरी नाकों पर रुकवाए वाहन, कुछ मार्गों को किया वन वे
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर रावलधी, कनीना मोड़ और समसपुर टी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों ने भारी वाहनों को रुकवा लिया। केवल दोपहिया वाहनों को ही शहर में प्रवेश करने की छूट दी गई। पुलिस ने यहां से वाहनों के रूट डायवर्ट करवा दिए। घिकाड़ा मोड़ से लेकर परशुराम चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। इसके अलावा किसानों के ट्रैक्टर परेड के रूट की सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई।
खापों के पदाधिकारी बोले - धन्यवाद दादरी की जनता
ट्रैक्टर परेड से जिले की खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारी गदगद नजर आए। खाप फौगाट प्रधान बलवंत नंबरदार, सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि इस अपार सहयोग के लिए धन्यवाद दादरी। किसानों को हर वर्ग ने भरपूर सहयोग दिया।
विभिन्न संगठनों और खापों के ये पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शन में सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई, फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, शमशेर फौगाट, ओमप्रकाश कलकल, राजबीर शास्त्री, नरेश सरपंच, पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढी, राजू मान, अजीत फौगाट, कमलेश भैरवी, कमल प्रधान, रणधीर घिकाड़ा, राजकुमार घिकाड़ा, उमेद पातुवास, रणधीर कुंगड़, नितिन जांघू, प्रीतम चेयरमैन, दिलबाग नीमड़ी, जगबीर घसोला, रामकुमार कादियान, कृष्ण फौगाट, सूरजभान सांगवान, विजय मंदौला, रणबीर, सोनू साहुवास, बलजीत फौगाट, सुशील, रामकुमार सोलंकी, लीला समसपुर आदि ने भाग लिया।
मुस्तैद रही पुलिस, शांतिपूर्वक संपन्न हुई ट्रैक्टर परेड : डीएसपी
डीएसपी बली सिंह का कहना है कि किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। शांति और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए कुछ सड़कों पर ट्रैफिक रोका गया। ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
वर्जन
मुझे किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। मैं इसे राज्य सरकार की मार्फत राष्ट्रपति तक भिजवा दूंगा। किसानों ने अनुशासित ट्रैक्टर परेड निकाली और प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
- राजेश जोगपाल, डीसी

हुडा सेक्टर की सड़क पर लगी ट्रैक्टरों की लाइन।- फोटो : CharkhiDadri

दादरी शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान।- फोटो : CharkhiDadri