फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Sadar police station solved the Hatha mystery by arresting the accused daughter

दादरी हत्याकांड: कहासुनी होने पर तैश में आकर निक्कू ने की थी मां की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर सुलझाई गुत्थी

Fri, 07 Feb 2025 04:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Feb 2025 04:19 PM IST
सार

सदर थाना प्रभारी एसएचओ ओमप्रकाश ने शुक्रवार दोपहर निक्कू की गिरफ्तारी और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने का खुलासा किया।

विज्ञापन
Dadri Sadar police station solved the Hatha mystery by arresting the accused daughter
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के पैंतावास कलां निवासी उषा हत्याकांड की गुत्थी दादरी सदर थाना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटी निक्कू को तोशाम के श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया और हत्याकांड का खुलासा होने व रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले निक्कू ने खुलासा किया कि खेत में उसकी मां से कहासुनी हुई थी और उसके बाद उसने तैश में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन




बता दें कि पैंतावास कलां निवासी उषा बुधवार दोपहर बाद अपनी बेटी निक्कू के साथ लकड़ी लेने खेत में गई थी। रास्ते में उन्हें गांव की महिलाएं मिल गईं जिन्होंने निक्कू को ससुराल न भेजने पर उषा से बातचीत की। इसके बाद उषा और निक्कू की कहासुनी हो गई। निक्कू इतने तैश में आ गई कि उसने लकड़ियां एकत्र कर रही मां उषा के सिरे पर पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद मां को मृत छोड़कर और कुल्हाड़ी वहां से फेंक कर फरार हो गई।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी एसएचओ ओमप्रकाश ने शुक्रवार दोपहर निक्कू की गिरफ्तारी और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में निक्कू ने बताया कि उसकी छोटी बहन के अजय के साथ चले जाने के लिए उषा मंझली बेटी एवं अजय की पूर्व पत्नी निक्कू को जिम्मेदार मानती थी। मायके आने के बाद कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई। टोंट मारने के कारण निक्कू मां से रंजिश रखने लगी। शुक्रवार को विवाद होने के बाद निक्कू ने तैश में आकर मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed