फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri's efforts to strengthen dharnas on Delhi border

दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे धरनों को मजबूत करने में जुटीं दादरी कीं खापें

Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dadri's efforts to strengthen dharnas on Delhi border
दिल्ली बॉर्डर कूच करने से पहले नारेबाजी करते सांगवान खाप-40 के पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान धरने को मजबूती देने के लिए जिले की खाप फिर से आगे आ गई हैं। शनिवार को गाजीपुर बॉर्डर कूच करने वाली फौगाट खाप-19 अभी वहीं डटी हुई है, जबकि रविवार को सांगवान खाप-40 ने टीकरी बॉर्डर के लिए कूच किया। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ खाप पदाधिकारी दोपहर बाद टीकरी बॉर्डर पहुुंचे। सांगवान खाप के पदाधिकारी और किसान अपने साथ रसद भी लेकर गए हैं। इस दौरान 800 से अधिक किसानों के टीकरी बॉर्डर कूच करने का अनुमान है। हालांकि जिला प्रशासन अलर्ट रहा और प्रत्येक गतिविधि की अपडेट ली गई।
विज्ञापन

फौगाट खाप के गाजीपुर बॉर्डर को मजबूत करने के बाद अब सांगवान खाप ने टीकरी बॉर्डर पर चल रहे धरने को मजबूत करने की योजना बनाई है। इसके तहत ही रविवार सुबह करीब 11 बजे खाप प्रधान एवं निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान की अगुवाई में खाप के 40 गांवों के किसानों ने गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली कूच किया। खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि खाप सांगवान किसान आंदोलन को तन, मन और धन से सहयोग करेगी और जिले से लगातार गाड़ियों में सवार होकर किसान बॉर्डर पर चल रहे धरनों को मजबूत करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को बाबा सांगू धाम पर आयोजित सर्वजातीय महापंचायत में कई अहम फैसले लिए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी किसान अनुशासन न तोड़े। खाप का स्पष्ट रूख है कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। उन्होंने बताया कि खाप से जुड़े गांवों के किसान अपने शेड्यूल अनुसार बॉर्डर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 मिनट तक प्रभावित रही ट्रैफिक व्यवस्था
सुबह करीब साढ़े दस बजे ही सांगवान खाप से जुड़े गांवों के लोग गाड़ियों में सवार होकर रावलधी टी-प्वाइंट पर पहुंचना शुरू हो गए। करीब 11 बजे तक यहां 100 से अधिक गाड़ियां पहुंची। इसके चलते यहां करीब 40 मिनट तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी होने पर भारी वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिली और इसके चलते किसानों के कूच करने तक ट्रैफिक के पहिये थमे नजर आए।
फौगाट खाप के गांवों का गाजीपुर बॉर्डर कूच का सिलसिला जारी
शनिवार को खाप फौगाट-19 प्रधान बलवंत नंबरदार की अगुवाई में खाप से जुड़े 19 गांवों के किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर कूच की थी। खाप पदाधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि 30 से एक फरवरी तक गाजीपुर बॉर्डर कूच का सिलसिला जारी रहेगा। इसके मुताबिक रविवार को भी फौगाट खाप के गांवों से किसान वाहनों में सवार होकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। किसान अपने साथ सब्जियां और अन्य रसद भी ले गए हैं।
---
वर्जन
किसान आंदोलन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। दिल्ली में हुई हिंसा से संयुक्त किसान मोर्चा का कोई लेना-देना नहीं है। खाप सांगवान-40 किसान आंदोलन के साथ है और लगातार आंदोलन को मजबूती प्रदान करेगी। हम टीकरी बॉर्डर पर चल रहे धरने को मजबूत करेंगे।

सोमबीर सांगवान, सांगवान खाप-40 प्रधान एवं निर्दलीय विधायक
-----------
वर्जन
गाजीपुर बॉर्डर पर काफी तादाद में किसान पहुंचे हैं। गाजीपुर बॉर्डर का धरना पूरी तरह से मजबूत है। खाप फौगाट किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है। स्थिति के अनुरूप अगर कोई कड़े फैसले भी लेने पड़े तो हम किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।
बलवंत नंबरदार, खाप फौगाट-19 प्रधान
----------------
फोटो 15
टीकरी बॉर्डर कूच से पहले सड़क पर खड़ी किसानों की गाड़ियां।
फोटो 16
दिल्ली बॉर्डर कूच करने से पहले नारेबाजी करते सांगवान खाप-40 के पदाधिकारी।
फोटो 17
रावलधी-दिल्ली बाईपास चौक पर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed