फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri police gave gunman to GM, Letter written to Rohtak SP for the safety of family

दादरी पुलिस ने जीएम को दिया गनमैन व परिवार की सुरक्षा के लिए रोहतक एसपी को लिखा पत्र

Tue, 20 Apr 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dadri police gave gunman to GM, Letter written to Rohtak SP for the safety of family
रोडवेज जीएम से धौंस में 50 लाख रुपये मांगने का मामला मंगलवार को जिले में सुर्खियां बना रहा। मामला संज्ञान में आते ही दादरी पुलिस ने अविलंब जीएम की सुरक्षा के लिए गनमैन तैनात कर दिया। वहीं, एसपी दादरी ने रोहतक के सेक्टर तीन में रह रहे जीएम के परिवार की सुरक्षा के लिए रोहतक एसपी को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

रविश हुड्डा ने करीब पांच माह पहले ही धनराज कुंडू की जगह दादरी जीएम की पदभार संभाला है। उनका परिवार रोहतक में रहता है। रकम मांगने के मामले में जीएम ने किसी प्रकार की रंजिश से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने तो लिफाफा को डाक समझकर खोला था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनसे इस प्रकार रकम मांगी जाएगी और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी जाएगी।
विज्ञापन

जीएम का कहना है कि उन्होंने जांच के लिए पत्र दादरी पुलिस को सौंप दिया है और पुलिस ही इस मामले की जांच कर पत्र भेजने वाले तक पहुंचेगी। इस लिफाफा के ऊपर टू जीएम हरियाणा रोडवेज दादरी और नीचे एक कोने में एचआर रोहतक लिखा हुआ है। जीएम ने बताया कि पत्र के अंत में प्रधान बिश्नोई गैंग लिखा हुआ है, जबकि वे इस तरह की किसी गैंग को नहीं जानते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहतक स्थित जीएम आवास पर भी रोहतक पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविश सोनीपत, कैथल और भिवानी में संभाल चुके हैं डब्ल्यूएम का पदभार
रविश हुड्डा 2011 में रोडवेज में भर्ती हुए थे। वे दादरी में करीब पांच माह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि इससे पहले वो कैथल, सोनीपत और भिवानी रोडवेज डिपो में वर्कशॉप मैनेजर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पत्र पर नहीं है डाकखाना की मुहर
जीएम को जिस लिफाफा में धमकी भरा पत्र भेजा गया है, उसमें किसी डाकघर की मुहर नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि कोई शख्स कार्यालय में आकर पत्र देकर गया है या फिर साजिश के तहत कार्यालय में पत्र पहुंचाया गया है। इसके लिए पुलिस बस स्टैंड परिसर के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालेगी, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।
आठ माह में धौंस में रकम मांगने का दूसरा मामला
जिले में आठ माह के अंदर धौंस में रकम मांगने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 20 से अधिक बदमाशों ने कलियाणा क्रशर जोन में पहुंचकर क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसोला से दस करोड़ रुपये मांगे थे। इस मामले को जिला पुलिस ने ट्रैस कर सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 20 से 50 हजार के इनामी बदमाश भी शामिल थे।

पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर एंगल पर पुलिस मामले की जांच करेगी। हम सुराग जुटाने के लिए सीसीटीवी भी खंगालेंगे। जीएम के परिवार की सुरक्षा के लिए मैंने रोहतक एसपी को पत्र लिख दिया है।
- विनोद कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed