{"_id":"65a7982f02d6f682290d618b","slug":"dadri-police-arrested-illegal-arms-supplier-three-pistols-recovered-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri Police: अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार; तीन पिस्टल बरामद, यूपी के ईटावा से 90 हजार में लाए थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri Police: अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार; तीन पिस्टल बरामद, यूपी के ईटावा से 90 हजार में लाए थे आरोपी
Wed, 17 Jan 2024 02:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:51 PM IST
सार
डीएसपी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि अमित उर्फ गांधी अपने साथी विकास के साथ बोलेरो में सवार होकर लोहारू से बाढड़ा की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई विशाल सिंह की अगुवाई में टीम ने बाढड़ा-लोहारू रोड पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
दादरी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोहारू रोड से अवैध हथियार सप्लायर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से तीन अवैध हथियार बरामद हुए और दोनों की पहचान मानकावास निवासी अमित उर्फ गांधी और भिवानी के सुरपुरा निवासी विकास के रूप में हुई है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सप्लायर अमित गांधी ने बताया कि वो यूपी के ईटावा से अवैध हथियार लाया था।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर डीएसपी सुभाषचंद्र ने महिला थाने में प्रेसवार्ता कर अमित उर्फ गांधी और विकास को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे बाढड़ा थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मानकावास निवासी अमित उर्फ गांधी अवैध हथियारों का सप्लायर है। वो मध्य-प्रदेश और उत्तर-प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर लाता है और इसके बाद उन्हें आगे बेच देता है।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि अमित उर्फ गांधी अपने साथी विकास के साथ बोलेरो में सवार होकर लोहारू से बाढड़ा की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई विशाल सिंह की अगुवाई में टीम ने बाढड़ा-लोहारू रोड पर नाकाबंदी कर दी। करीब साढ़े 11 बजे पुलिस टीम ने एक बोलेरो को रुकवाकर उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अमित और विकास के रूप में बताई। संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो अमित उर्फ गांधी से दो और विकास से एक पिस्टल बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में सशस्त्र अधिनिय के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
30 हजार में खरीदकर एक लाख रुपये तक बेचता था आगे
सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि अमित उर्फ गांधी अवैध हथियार सप्लायर है। उसने बताया कि वो उत्तर-प्रदेश से 30 हजार में एक पिस्टल खरीदकर लाया था। वो एक लाख या इससे अधिक कीमत पर ये अवैध हथियार आगे बेच देता था। उसने तीन और अवैध हथियार खरीदने के लिए आगे ऑर्डर दे रखा था।
प्रेम विवाह के बाद खुद भी रखता है हथियार
अमित उर्फ गांधी ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद से अमित अपने पास भी अवैध हथियार रखता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वो लंबे समय से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करता है।
अमित पर 6 तो विकास पर एक केस दर्ज
डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ गांधी के खिलाफ 6 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सशस्त्र अधिनियम और लूट के मामले भी शामिल हैं। वहीं, दूसरे आरोपी भिवानी के सुरपुरा निवासी विकास के खिलाफ पहले एक मामला दर्ज है। पुलिस अमित को सप्लायर तक पहुंचने के लिए जल्द ही ईटावा लेकर जाएगी।