दीपावली के दिन दादरी पुलिस की कार्रवाई: दुकान से अवैध पटाखे बरामद, दुकानदार पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 13 Nov 2023 12:16 PM IST
सार
दादरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड-16 निवासी रोहित उर्फ मोहन अपनी किराये की दुकान के बाहर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री कर रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर पटाखों के दो कट्टे जब्त कर लिए। दोनों कट्टाें में फुलझड़ी, अनार, रॉकेट, बुलेट बम, मुर्गाछाप, हेलीकॉप्टर आदि मार्का के पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया