फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Police action, Bike riding drug smuggler arrested, 1.495 kg marijuana recovered

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट की कार्रवाई: बाइक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद

Wed, 25 Sep 2024 04:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

निरीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने यह मादक पदार्थ कहां से खरीदा और इसे कहां सप्लाई करने वाला था।

विज्ञापन
Dadri Police action, Bike riding drug smuggler arrested, 1.495 kg marijuana recovered
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने मंगलवार रात पंचगाव के समीप एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाढड़ा उपमंडल के हुई गांव निवासी धर्मबीर उर्फ टकरिया के रूप में हुई है। नारकोटिक्स टीम ने आरोपी के पास से 1.495 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बाढड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निरीक्षक सुखपाल सिंह ने जानकारी दी कि उनकी टीम पंचगाव बस अड्डे पर मौजूद थी, जब उन्हें गुप्त सूचना मिली कि धर्मबीर उर्फ टकरिया नशीला पदार्थ लेकर लाडावास माइनर से अपने गांव हुई की ओर जा रहा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स टीम ने पंचगाव के शमशान घाट के सामने नाकाबंदी की। कुछ समय बाद एक स्प्लेंडर बाइक सवार व्यक्ति वहां पहुंचा, जिससे पूछताछ के दौरान उसकी पहचान धर्मबीर के रूप में हुई। संदेह होने पर राजपत्रित अधिकारी मुकेश कुमार को बुलाया गया, और उनकी उपस्थिति में तलाशी लेने पर 1.495 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन

मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश

निरीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने यह मादक पदार्थ कहां से खरीदा और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम इस मामले में मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed