फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri participants' impressive performance at the Youth Festival, with their Haryanvi skits and choreography winning hearts.

Charkhi Dadri News: युवा महोत्सव में दादरी के प्रतिभागियों की धमाकेदार प्रस्तुति, हरियाणवी स्किट और कोरियोग्राफी ने जीता दिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dadri participants' impressive performance at the Youth Festival, with their Haryanvi skits and choreography winning hearts.
युवा महोत्सव में हरियाणवी स्किट की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्त्रोत: कॉलेज
चरखी दादरी। भिवानी के चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुआत ऊर्जावान माहौल के साथ हुई। महोत्सव के पहले ही दिन दादरी के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने रंग जमाते हुए अपनी कला, प्रतिभा और उत्साह से सबका मन मोह लिया। जिले के विभिन्न कॉलेजों के करीब 200 विद्यार्थी इस महोत्सव में भाग ले रहे हैं। ये विद्यार्थी नाटक, नृत्य, संगीत, साहित्य और ललित कला सहित अनेक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन




हरियाणवी स्किट, कविता में दिखाई प्रतिभा

पहले दिन मंच पर हरियाणवी स्किट, कोरियोग्राफी, हिंदी एवं हरियाणवी कविता पाठ, क्ले मॉडलिंग और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। विशेष रूप से हरियाणवी नाटक और कोरियोग्राफी प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


जनता कॉलेज के 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग

दादरी के जनता कॉलेज से 40 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग के अधिकारी डाॅ. रोशनलाल व डॉ. हेमलता ने बताया कि विद्यार्थियों ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि दमदार प्रस्तुतियों के माध्यम से दादरी का नाम रोशन भी किया। कॉलेज प्रबंधन ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को मंच प्रदान करते हैं, जिससे वे अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले दिन जिले से 70 विद्यार्थी पहुंचे

इस युवा महोत्सव में दादरी जिले के आठ कॉलेजों के लगभग 70 विद्यार्थियों ने पहले दिन ही अपनी कला का प्रदर्शन किया। महोत्सव के आयोजकों ने बताया कि अगले दो दिनों में भी इसी प्रकार नृत्य, संगीत, वाद्य वादन, वाद-विवाद, क्विज और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें जिले के कुल करीब 200 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

युवा महोत्सव में हरियाणवी स्किट की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्त्रोत: कॉलेज

युवा महोत्सव में हरियाणवी स्किट की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्त्रोत: कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed