फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dadri kanina road will be reconstructed

Charkhi Dadri News: पीडब्ल्यूडी ने पौधरोपण के लिए मुहैया कराई 5.6 हेक्टेयर जमीन, दादरी-कनीना एमडीआर निर्माण का रास्ता साफ

Fri, 03 Jan 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
dadri kanina road will be reconstructed
दादरी-कनीना मुख्य सड़कमार्ग जिसका पुनर्निर्माण होना है। संवाद
विकास:
विज्ञापन

- 62.30 करोड़ से दादरी-कनीना मुख्य जिला मार्ग का होगा पुनर्निर्माण, बीच में डिवाइडर भी बनेगा, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिला पहुंचने की डगर होगी आसान
- लोक निर्माण विभाग की ओर मुहैया कराई गई जगह पर काटे जाने वाले पेड़ों के बदले पौधरोपण करेगा वन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी-कनीना मुख्य जिला मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस परियोजना पर फंसा वन विभाग की एनओसी का पेच सुलझ गया है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमार्ग को चौड़ा करने के चलते काटे जाने वाले पेड़ों की जगह पौधरोपण करने के लिए वन विभाग को 5.6 हेक्टेयर जमीन दे दी है। इससे पहले पिछले कई माह से जमीन मुहैया न हो पाने के चलते परियोजना लटकी हुई थी। मार्ग के पुनर्निर्माण से करीब 10 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा।
दादरी-कनीना मुख्यमार्ग के जरिये चरखी दादरी का महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले से जुड़ाव होता है। करीब दो साल पहले विभाग ने इस एमडीआर के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की थी। इसके निर्माण पर करीब 62.30 करोड़ रुपये लागत आनी है। इसके तहत 15 किलोमीटर लंबाई में सड़क का पुनर्निर्माण किया जाना है। पिछले करीब एक साल से वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पा रहा था। अब यह मामला सुलझा है।
विज्ञापन

दरअसल, दादरी-कनीना रोड चौड़ा भी होना है। इसके चलते सड़क के किनारे खड़े पेड़ों को भी काटा जाना है। इसके बदले पौधरोपण के लिए वन विभाग लोक निर्माण विभाग से जमीन मांग रहा था। विभाग के पास जगह का विकल्प नहीं था। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चाहकर भी काम शुरू नहीं करवा पा रहे थे। अब जाकर लोक निर्माण विभाग ने पौधरोपण के लिए वन विभाग को चार गांवों में 5.6 हेक्टेयर जमीन दे दी है। मौजूदा स्थिति देखें तो दादरी-कनीना मार्ग की हालत जर्जर है। इस मार्ग पर पड़ने वाले विभिन्न गांवों के लोग विभाग से पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने की कई बार मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 500 पेड़ों पर चलेगी आरी
दादरी-कनीना मुख्य मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सड़क के दोनों तरफ लगे करीब 500 पेड़ काटे जाएंगे। जमीन मुहैया होने पर अब वन विभाग जल्द आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग को एनओसी जारी कर देगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग से एनओसी मिलते ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
- यहां उपलब्ध करवाई गई है जमीन
लोक निर्माण विभाग की ओर से कटने वाले पेड़ों के बदले वन विभाग को भांडवा, हड़ोदा, बिलावल व माढ़ी केहर में 5.6 हेक्टेयर जमीन दी गई है। इस जमीन पर विभाग पौधरोपण कर दादरी-कनीना रोड पर काटे गए पेड़ों की भरपाई करने का प्रयास करेगा।

- दस से अधिक गांवों समेत 10 हजार चालकों को मिलेगी राहत
महेंद्रगढ़-रेवाड़ी का दादरी से जुड़ाव करने वाले इस मुख्यमार्ग से प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन चालक गुजरते हैं। इसके अलावा रामनगर, मौड़ी, मकड़ाना, मकड़ानी, दूधवा, छिल्लर समेत करीब 10 गांवों को सड़क के पुनर्निर्माण का फायदा होगा। गांवों में सड़क पर डिवाइडर बनाने के साथ लाइटें भी लगाई जाएंगी।

वर्सन:
हमने एफसीए 1980 के नियमों अनुरूप पेड़ों की कटाई से पहले गणना व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सभी कार्रवाई पूरी कर फाइल मुख्यालय के पास भेजी जाएगी, जिससे एनओसी मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
-हेमंत पारिक, रेंज अधिकारी, वन विभाग
फोटो: 21
दादरी-कनीना मुख्यमार्ग, जिसका पुनर्निर्माण होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed