{"_id":"6665edb43241fee8910530fe","slug":"dadri-kanina-road-is-in-bad-condition-villagers-expressed-anger-by-raising-slogans-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118732-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी-कनीना मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी-कनीना मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष
Sun, 09 Jun 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी-कनीना मार्ग क्षतिग्रस्त है। यहां से गुजरना वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। सरकार और प्रशासन की ओर से सड़क की सुध न लेने से खफा मकड़ाना के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान ने की।
किसान नेता राजू मान ने कहा कि सरकार विकास की गंगा बहाने के दावे कर रही है, लेकिन जिले की सड़कें उनके दावों की पोल खोल रही हैं। उन्होंने कहा कि दादरी से लेकर रामनगर, मोड़ी, मकड़ानी, मकड़ाना व चिड़िया तक सड़क पर वाहनों का चलना दूभर हो गया है। कई जगहों पर सड़क के स्थान पर केवल कंकर व मिट्टी ही है। इसके चलते कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। गांव में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की स्थिति है। बार-बार अवगत करवाने के बाद भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है।
उन्होंने कहा कि बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। अब आचार संहिता हट चुकी है और सरकार को जल्द इस पर संज्ञान लेकर समाधान करना चाहिए। इस मौके पर राजा, बनी सिंह, खुर्शीद खान, दिनेश फौगाट, बलबीर सिंह, बिजेंद्र लांबा, पवन, चरण सिंह, रणबीर, अशोक, आसीन खान, दुष्यंत, बलवान, जयसिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।