फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri gets a plastic surgeon after four decades

Charkhi Dadri News: चार दशक बाद दादरी को मिला प्लास्टिक सर्जन

Wed, 18 Dec 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dadri gets a plastic surgeon after four decades
नागरिक अस्पताल में ओपीडी देखते सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. पंकज सैनी।
चरखी दादरी। करीब चार दशक पुराने दादरी नागरिक अस्पताल को पहला प्लास्टिक सर्जन मिला है। झज्जर में तैनात डॉ. पंकज सैनी को प्रतिनियुक्ति पर दादरी भेजा गया है। दो दिनों से वो ओपीडी देख रहे हैं और मंगलवार व बुधवार को उन्होंने 30 रोगियों का उपचार किया। वहीं, संसाधनों की कमी के चलते प्लास्टिक सर्जरी सेवा शुरू होने का अभी जिलावासियों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में दादरी को जिला घोषित किया था। वहीं, वर्ष 2018 में दादरी स्वास्थ्य विभाग भिवानी से अलग हुआ। इसके बाद से ही जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी बनी है। वहीं, करीब 40 साल के लंबे इंतजार के बाद अब जाकर जिले को पहला प्लास्टिक सर्जन मिला है। सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. पकज सैनी ने मंगलवार को दादरी नागरिक अस्पताल में ज्वाइन किया। मंगलवार को उन्होंने एक और बुधवार को 29 मरीज देखे।
विज्ञापन

डॉ. पंकज सैनी ने बताया कि इससे पहले उनकी तैनाती झज्जर जिले में थी। तीन दिन वो झज्जर और तीन दिन बहादुरगढ़ सेवाएं देते थे। अब विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर उनकी तैनाती दादरी जिले में की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक मरीज के शरीर से गांठ निकाली गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक सर्जरी शुरू करने के लिए अभी नागरिक अस्पताल में संसाधनों की कमी है और यह कमी जल्द दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को मिलेगा उपचार
डॉ. पंकज सैनी की तैनाती होने से सड़क हादसों में घायल मरीजों को यहीं उपचार मिलेगा। इससे पहले दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को दादरी नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया जाता था। इसके अलावा गांठ आदि का उपचार भी मरीज उनसे करवा सकेंगे।


अभी भी इन विशेषज्ञों की जरूरत
दादरी नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट, जनरल सर्जन, एमडी मेडिसिन, ईएनटी, चर्म रोग विशेषज्ञ के अलावा रेडियोग्राफर, रेडियोलॉजिस्ट, गाइनी आदि की कमी खल रही है।




प्रतिनियुक्ति पर मेरी तैनाती दादरी की गई है। दो दिन में 30 मरीज देखे हैं। प्रयास रहेगा कि संसाधनों की कमी दूर कर जल्द ही मरीजों को मिलने वालीं सेवाओं में इजाफा किया जाएगा। डॉ. पंकज सैनी, सुपर स्पेशलिस्ट, नागरिक अस्पताल, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed