फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri-Dabwali bus service started after five years, passengers got relief

Charkhi Dadri News: पांच साल बाद दादरी-डबवाली बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dadri-Dabwali bus service started after five years, passengers got relief
 बस स्टैंड के बूथ पर दादरी-डबवाली रूट पर चलाई गई बस।
चरखी दादरी। कोरोना के समय बंद की गई दादरी-डबवाली बस सेवा फिर से बहाल हो गई है। इससे यात्रियों को लाभ मिला है और अब उन्हें बार-बार बसें बदलकर गंतव्य पर नहीं पहुंचना पड़ रहा। स्थानीय अधिकारियों से यात्री पिछले लंबे समय से इस बस के संचालन की मांग कर रहे थे।गौरतलब है कि यह बस सेवा शुरू होने से यात्री 260 किलोमीटर लंबा सफर एक ही बस में आसानी से तय कर सकेंगे।
विज्ञापन


करीब पांच साल बाद बस का संचालन बहाल किया गया है और इससे पहले यात्रियों को दो से तीन बसें बदलकर डबवाली पहुंचना पड़ रहा है। इससे समय ज्यादा लग रहा था जबकि यात्रियों को शारीरिक परेशानियों से भी दो-चार होना पड़ रहा था। दादरी परिवहन विभाग ने बस का संचालन अब शुरू कर दिया है और शेड्यूल अनुसार सुबह 5:30 बजे बस चलेगी और साढ़े 11 बजे मंडी डबवाली बस स्टैंड पर पहुंचाएगी। वहीं, दोपहर 12 बजे वहां से यात्रियों को लेकर बस वापसी करेगी और शाम 6 बजे दादरी बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये रहेगा बस का रूट

दादरी से चलकर बस भिवानी, बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा होते हुए मंडी डबवाली पहुंचेगी। बस संचालन का लाभ दादरी के अलावा भिवानी, हांसी और हिसार जिले के यात्रियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------दादरी-डबवाली बस सेवा बहाल कर दी गई है। यात्रियों की मांग को देखते हुए बस का संचालन दोबारा शुरू किया गया है। अब यात्रियों को बसें बदलकर डबवाली नहीं पहुंचना पड़ेगा।

- नवरत्न सिंह, मुख्य निरीक्षक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article