फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Cricket Club won the friendly match by 60 runs

दादरी क्रिकेट क्लब ने 60 रन से जीता मैत्रीपूर्ण मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dadri Cricket Club won the friendly match by 60 runs
चरखी दादरी। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में दादरी क्रिकेट क्लब व वैरियस क्रिकेट क्लब के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। स्टार क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मैच में दादरी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

डीसीसी की तरफ से अमित पूनिया ने सबसे अधिक 45 रन की पारी खेली। रोहित सोलंकी ने 27 रन व राजेश ने 25 रन का योगदान दिया। इस प्रकार बीस ओवर में 153 का लक्ष्य डब्ल्यूसीसी की टीम को दिया। डब्ल्यूसीसी की टीम की तरफ से गेंदबाजी में नवीन ने तीन विकेट जबकि अभिषेक व मनमीत ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डब्ल्यूसीसी की टीम 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डीसीसी की तरफ से गेंदबाजी में गोपाल व राजेश जांगड़ा ने तीन-तीन विकेट झटके। डीसीसी की टीम ने 60 रनों से जीत हासिल की। यह जानकारी स्टार क्रिकेट के एनआईएस कोच आनंद सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed