फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Court will soon get three more judicial officers

Charkhi Dadri News: दादरी कोर्ट को जल्द मिलेंगे तीन और न्यायिक अधिकारी

Sat, 18 Mar 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dadri Court will soon get three more judicial officers
चरखी दादरी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और दादरी कोर्ट के प्रशासनिक प्रभारी ललित बत्रा ने शुक्रवार को स्थानीय न्यायिक परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बार की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की बेंच स्थापित करने के लिए लघु सचिवालय के पुराने भवन का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ललित बत्रा ने शुक्रवार को दादरी न्यायिक परिसर का सालाना निरीक्षण किया। वे दादरी और भिवानी के हाईकोर्ट में प्रशासनिक प्रभारी भी हैं और यहां कोर्ट की सारी व्यवस्थाओं को देखते हैं। दादरी पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, उपायुक्त प्रीति, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंडू, एडीजे पुरुषोत्तम कुमार, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, एसीजेएम रामअवतार पारीक, सीजेएम सौरभ कुमार, सीजेएम संदीप यादव, जेएमआईसी सुमित कालों ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश का स्वागत किया।
विज्ञापन

जस्टिस ललित बतरा ने न्यायिक परिसर में पौधरोपण भी किया। उनके साथ बार प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा भी मौजूद रहे। बार एसोसिएशन की ओर से लाइब्रेरी हाल में दादरी कोर्ट के प्रशासनिक प्रभारी जस्टिस ललित बत्रा का अभिनंदन किया गया। न्यायाधीश बत्रा ने बताया कि दादरी कोर्ट में जल्दी ही तीन और न्यायिक अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट में सही न्याय करना और न्याय दिलवाना एक जज और अधिवक्ता का कर्तव्य है। इस बारे में विभिन्न मुद्दों पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी अपने अधिकारियों के साथ बैठकर आपस में विचार-विमर्श करें और अधिकारियों को मार्गदर्शन दें। इसी तरह पुलिस विभाग या जिला प्रशासन से बार सदस्यों को कोई शिकायत है तो आपस में मिल-बैठकर उनका समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दादरी एक नया जिला है और उनका पूरा प्रयास है कि यहां नए न्यायिक परिसर का निर्माण हो जाए तथा पर्याप्त अधिकारियों की इस जिला में नियुक्ति होनी चाहिए। इस मौके पर जिला न्यायवादी देवेंद्र मित्तल, अमित सिवाच, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश वशिष्ठ, ईश्वरचंद्र गुप्ता, दरियाव सिंह एडवोकेट, रामकिशन शर्मा, कमल सिंह फौगाट, गिरेंद्र फौगाट, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed