फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri CI seized one kilo of opium

Charkhi Dadri News: एक किलो अफीम लेकर बिहार से 1,200 किलोमीटर दूर पहुंचा तस्कर, दबोचा

Thu, 21 Mar 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dadri CI seized one kilo of opium
बिहार के गया जिले के गांव बहराड़ी निवासी नशा तस्कर को दादरी सीआई ने गिरफ्तार किया। 
चरखी दादरी/बौंदकलां। बिहार के गया जिले के गांव बहराड़ी निवासी नशा तस्कर को दादरी सीआई ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पंकज 1.024 किलो अफीम लेकर 1,200 किलोमीटर की दूरी तय कर दादरी जिले में पहुंच गया, लेकिन सीआईए ने उसे लांबा-कोहलावास अड्डे से काबू कर लिया। पंकज के अलावा बौंदकलां थाने में सांवड़ निवासी उसके रिश्तेदार सांवड़ निवासी विजय के खिलाफ भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए गांव कमोद में मौजूद थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिला गया बिहार के ग्राम बहराड़ी कुरवाना निवासी पंकज गांव सांवड़ निवासी विजय के कहने पर नशीला पदार्थ सस्ते दामों पर लाकर देता है और फिर विजय उसे महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता है।
विज्ञापन

मुखबिर ने बताया कि इस समय पंकज नशीला पदार्थ लिए गांव लांबा कोहलावास बस अड्डे पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक व्यक्ति को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज निवासी बहराड़ी कुरवाना बताया। इसके बाद पुलिस ने आबकारी एवं कराधान निरीक्षक सुमित कुमार को बतौर राजपत्रित अधिकारी मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में आरोपी पंकज के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से एक पॉलिथीन में से एक किलो से अधिक अफीम बरामद हुई। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं, अफीम बरामदगी के बाद सीआईए ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे बौंदकलां थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed