फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri became the leader in education due to hard work

Charkhi Dadri News: मेहनत की उड़ान से दादरी बना शिक्षा का सिरमौर

Wed, 13 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dadri became the leader in education due to hard work
छात्रा सिमरन को मिठाई ​खिलाते हुए निदेशक मंडल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में दादरी जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले की कुल पास प्रतिशतता 91.08 प्रतिशत रही। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले से इस वर्ष कुल 6,299 विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें से 5,737 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं जबकि 406 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट और 156 विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों व उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के घरों में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

पिछले वर्षों की तुलना में किया सुधार
दादरी जिले ने पिछले वर्षों की तुलना में इस बार उल्लेखनीय सुधार किया है। वर्ष 2024-25 में जिला 89.63 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा था जबकि इस बार पहले स्थान पर पहुंचकर जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं वर्ष 2023-24 के सत्र में दादरी जिला 92.33 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा था। लगातार बेहतर प्रदर्शन यह साबित कर रहा है कि जिले में शिक्षा का स्तर लगातार मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स :
जिले में हैं 64 राजकीय और 95 निजी स्कूल
जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कुल 64 राजकीय और 95 निजी स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि जिले के तीन विद्यार्थियों ने विज्ञान संकाय में 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-3 सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।
1.45 प्रतिशत बढ़ी पास प्रतिशतता
गत वर्ष की तुलना में इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 1.45 प्रतिशत बढ़ा है और इसी के दम पर जिला चार पायदानों की छलांग लगाकर प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया। पिछले वर्ष जिले के 5427 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें से 4864 विद्यार्थी पास हुए थे और 431 के कंपार्टमेंट आई थी और 132 विद्यार्थी फेल हुए थे।
पिछले चार वर्षों में ये रहा है जिले में बारहवीं कक्षा का परिणाम
सत्र - कुल परीक्षार्थी - उत्तीर्ण हुए - प्रदेश में स्थान
2024-25 - 5427 - 4864 - पांचवां
2023-24 - 6065 - 5600 - दूसरा
2022-23 - 7126 - 6051 - नौवां

2021-22 - 6745 - 6128 - पहला

बॉक्स :
ये रहे ओपन रेगुलर व री-अपीयर परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के ओपन स्कूल के माध्यम से इस सत्र में जिले के कुल 106 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनकी पास प्रतिशतता 54.72 प्रतिशत रही। कुल 58 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 71 छात्रों ने परीक्षा दी थी और इनमें से 42 पास हुए। इसी प्रकार 35 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 16 छात्राएं ही उत्तीर्ण हो सकीं। वहीं, ओपन स्कूल री-अपीयर में कुल 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 78.57 प्रतिशतता के साथ 44 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।


विशेष रणनीति से पाई सफलता : डीईओ धर्मेंद्र चौधरी
दादरी के जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि प्रदेश का सबसे छोटा जिला होने के बावजूद विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक तैयारी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। जिले के तीन होनहार विद्यार्थियों ने विज्ञान संकाय के टॉप-3 में स्थान हासिल कर जिले का गौरव और बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए विभाग ने वार्षिक परीक्षाओं से करीब दो माह पहले ही विशेष रणनीति पर काम शुरू कर दिया था। प्रत्येक विषय के पांच-पांच विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम बनाकर मॉडल पेपर तैयार करवाए गए, जिनके आधार पर विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों की तैयारियों की लगातार समीक्षा भी की गई। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से एक्सट्रा क्लासें लगाई गईं। इसी सुनियोजित तैयारी और शिक्षकों की मेहनत से जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed