{"_id":"665509349b9f27457103b364","slug":"dadri-badminton-associations-executive-announced-pankaj-pradhan-and-lokesh-became-the-general-secretary-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118238-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित, पंकज प्रधान तो लोकेश बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित, पंकज प्रधान तो लोकेश बने महासचिव
Tue, 28 May 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 13चरखी दादरी में कार्यकारिणी का चुनाव करते बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिए
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनने के लिए डीपीएस स्कूल में सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में पंकज जैन प्रधान, लोकेश गुप्ता महासचिव, मनीष जांगड़ा कोषाध्यक्ष बने। इन पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी देने पर एसोसिएशन का आभार जताया और पहले से बेहतर कार्य करने का विश्वास दिलाया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक डाॅ. बीएन वर्मा ने पर्यवेक्षक की भूमिका भी निभाई। उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों ने पहले भी अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन किया। उनके प्रयासों से ही खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीयस्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। यह सराहनीय है। बैठक में सुनील गर्ग, अरुण जैन, दीपक शर्मा, तिलक जैन, एचसी गोदारा, सुरेश गोयल, सुनील गर्ग, दीपक शर्मा, अभिषेक जैन, दिनेश मुंजाल, दीपक बंसल आदि मौजूद रहे।