{"_id":"60b7d61e8ebc3e34fb488f17","slug":"cycle-market-affected-in-lockdown-up-to-50-business-charkhidadri-news-rtk611246593","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में साइकिल मार्केट प्रभावित, 50 फीसदी तक हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में साइकिल मार्केट प्रभावित, 50 फीसदी तक हुआ कारोबार
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान जिले में साइकिल मार्केट काफी प्रभावित हुई है। मार्केट में कारोबार 50 फीसदी तक रह गया है। जिले में जहां पहले सामान्य दिनों में मार्केट में पांच लाख रुपये का दैनिक कारोबार होता था, जो कोरोनाकाल में अब दो से ढाई लाख तक ही पहुंच पा रहा है।
शहर के कारोबारियों के अनुसार लॉकडाउन में सशर्त दुकानें खुलने की अनुमति मिलने के बाद भी कारोबार पटरी पर नहीं आ रहा है। साइकिल विक्रेताओं का कहना है कि मार्केट में मंदी होने के चलते वे आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। शहर में साइकिल की मुख्य छह दुकानें हैं। पहले एक दिन में 60 से 70 साइकिल बिकती थीं, लेकिन अब 25 से 50 साइकिलें ही बिक पा रही हैं। कारोबारियों का कहना है कि बड़ों की बजाय बच्चों की साइकिल इस समय लोग अधिक खरीद रहे हैं। पिछले दो साल में साइक्लिंग का क्रेज जिले में थोड़ा बढ़ा है, लेकिन बूम पर अब तक नहीं पहुंचा है। इन दुकानदारों ने बताया कि जिले में आठ से दस शहरों से साइकिलों का स्टॉक पहुंचता है।
यहां से दादरी में आता है साइकिलों का स्टॉक
मार्केट कारोबारियों के अनुसार चरखी दादरी में साइकिलों का स्टॉक लुधियाना, दिल्ली, नासिक, झज्जर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, चेन्नई व गुरुग्राम से आता है।
विज्ञापन
चार हजार से लेकर 25 हजार तक साइकिलें हैं मार्केट में
साइकिल मूल्य
स्पोर्ट्स नोन गियर 5 से 15 हजार
स्पोर्ट्स गियर में 11 से 25 हजार
साधारण साइकिल 4 से 6 हजार
रेंजर सामान्य 3800 से 6000
बच्चों की छोटी साइकिल 2200-8000
कारोबारी बोले : हम गुजर रहे आर्थिक मंदी के दौर से
कोरोना महामारी के दौरान कारोबार काफी गिरा है। साइकिल कारोबारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं और इस समय आवश्यक खर्चे निकालना भी मुश्किल बना हुआ है।
रामकुमार, ओम साइकिल स्टोर
पहले दस से 12 साइकिल एक दिन में बिक जाती थीं, लेकिन अब चार से पांच ही की बिक्री हो पा रही है। कोरोना महामारी का असर साइकिल मार्केट पर काफी हद तक पड़ा है।
सोमबीर, बालाजी साइकिल स्टोर
कोरोना महामारी में मार्केट काफी डाउन आई है और कारोबार आधे से भी कम रह गया है। व्यापारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। साइक्लिंग का जिले में अन्य बड़े शहरों जितना क्रेज नहीं है।
जगदीश, जगदीश साइकिल स्टोर