{"_id":"686ec4e3159d5cb3c30bf5ae","slug":"cyber-fraud-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140319-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रेडिंग में मुनाफा का लालच देकर रुपये ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रेडिंग में मुनाफा का लालच देकर रुपये ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 10 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16 दादरी साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी बृजराज शर्मा। स्रोत : विभाग
- दादरी के वार्ड-10 निवासी युवक को साइबर ठग ने लगाई थी साढ़े 57 हजार की चपत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर शहर के वार्ड-10 निवासी युवक से साढ़े 57 हजार की ठगी करने के आरोपी टोंक जिले के निवाई जमात के रहने वाले बृजराज शर्मा को साइबर थाना पुलिस ने काबू किया है। उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 21 जून 2025 को दादरी के वार्ड-10 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 28 मई को उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें 20,000 रुपये की ट्रेडिंग करने पर 80 हजार रुपये वापस करने का झांसा दिया गया। शिकायतकर्ता ने उसी दिन दो ट्रांजेक्शन के जरिये 20 हजार रुपये भेज दिए।
इसके बाद साइबर ठग ने उसे बताया कि डेढ़ लाख रुपये का आपको मुनाफा हुआ है। यह राशि कैश कराने के लिए 25 प्रतिशत रुपये जमाने कराने पड़ेंगे। इसके बाद पीड़ित ने साढ़े 37 हजार रुपये और भेज दिए। साढ़े 57 हजार ठगने के बाद आरोपियों ने बात करनी बंद कर दी। साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया और अब आरोपी बृजराज शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।