{"_id":"6772dfad67085bff850b73cd","slug":"cyber-criminal-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129011-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: परिचित को रिहा करने के बहाने महिला से 7.16 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: परिचित को रिहा करने के बहाने महिला से 7.16 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 30 Dec 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिहार निवासी आरोपी को दादरी साइबर क्राइम थाना टीम ने दिल्ली के अशोक नगर से किया काबू, अदालत में पेश कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। परिवार में दामाद लगने वाले शख्स को रिहा करने के बहाने मकड़ाना निवासी महिला से 7.16 लाख की ठगी करने के आरोपी को दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार राज्य के बगलपुर निवासी सूरज को पुलिस टीम ने दिल्ली के अशोक विहार से काबू किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मकड़ाना निवासी महिला संतोष ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने बताया था कि 23 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से बात कर रहा है। आपकी बहन की बेटी के पति को मारपीट के आरोप में हमने पकड़ा है। इसके बाद उक्त नंबर से वीडियो आया और इसमें कुछ व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे। बाद में उन्होंने कई बार फोन किए और परिचित को छोड़ने के एवज में रुपयों की मांग की।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह डर गई और उसने कई परिचित लोगों से उधार लेकर 23 से 25 सितंबर तक 10 ट्रांजेक्शन में 7.16 लाख रुपये आरोपियों के पास भेज दिए। पीड़िता का आरोप था कि ठग ने फिर भी उनसे रुपयों की मांग की। संतोष की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रवक्ता ने बताया कि अब इस मामले में बिहार निवासी सूरज कुमार की गिरफ्तारी हुई है।