{"_id":"67894a4fd0407f28290cffb3","slug":"crusher-operator-accused-of-illegal-mining-and-causing-financial-loss-to-the-government-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129998-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध खनन व सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोपी क्रशर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध खनन व सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोपी क्रशर संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
चरखी दादरी। अवैध खनन और फर्जी ई-रवाना के जरिये सरकार को राजस्व की वित्तीय हानि पहुंचाने के आरोपी क्रशर संचालक को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी समीर मैहड़ा गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ 12 अगस्त 2023 को खनन निरीक्षक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि खनन विभाग की ओर से खेड़ी बत्तर स्थित भरथो देवी स्टोन क्रशर संचालक के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दी गई थी। इसमें बताया गया था कि क्रशर के लाइसेंस का 22 फरवरी 2022 नवीनीकरण किया गया था जो 7 जनवरी 2025 तक वैध था। 11 अगस्त की रात खनन विभाग की टीम निरीक्षक कोमल कुमार, की अगुवाई में खनन क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची तो क्रशर मालिक अवैध खनन करता मिला।
उपरोक्त स्टोन क्रशर के ई-रवाना पोर्टल की जांच करने के बाद पाया गया कि स्टोन क्रशर मालिक समीर कुमार पोर्टल का गलत प्रयोग करके फर्जी तौर पर नकली ई-रवाना तैयार कर रहा था। 28 नवंबर 2022 से 9 अगस्त 2023 तक कुल 81,207 मीट्रिक टन पत्थर की खरीद दिखाई और अरावली क्षेत्र में अवैध खनन कर इतना पत्थर एकत्र कर लिया। अवैध खनन के माध्यम से उसने सरकार को खनिज की रॉयल्टी व जीएसटी के रूप में भारी राजस्व की हानि पहुंचाई और अरावली क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।