फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CRPF jawan Sanjay stood at the gate for 15 minutes with a pistol after shooting his son, also warned the neighbors of firing on entering

बेटे को गोली मार पिस्टल लेकर 15 मिनट तक गेट पर खड़ा रहा सीआरपीएफ जवान संजय, अंदर घुसने पर पड़ोसियों को भी दी फायरिंग की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan Sanjay stood at the gate for 15 minutes with a pistol after shooting his son, also warned the neighbors of firing on entering
मौके-ए-वारदात पर पड़ा खोल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। घरेलू कलह ने वार्ड-18 निवासी हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। मंगलवार दोपहर हुई इस वारदात से हर कोई हतप्रभ है। पुलिस पहुंचने के बाद सीआरपीएफ जवान के घर पहुंचे पड़ोसियों ने बताया कि बेटे हैप्पी को गोली मारने के बाद संजय पिस्टल लेकर गेट पर खड़ा रहा। उसने हैप्पी को अस्पताल ले जाने पहुंचे पड़ोसियों तक को अंदर नहीं आने दिया और गेट खोलते ही गोली मारने की धमकी भी दी। यह वाक्या घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शी एवं मृतक संजय के पड़ोसियों ने मीडिया के सामने बयां किया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि बेटे को दर्द से छटपटाता देखने के बाद भी संजय का दिल नहीं पसीजा और गुस्से में उसने खुद को भी गोली मार ली। मृतक के बड़े बेटे नीटू और पत्नी सुमन ने संजय के सिर पर सवार गुस्से को देखकर बाहर भागकर जान बचाई। झाड़ोदा से संजय ड्यूटी कर मंगलवार दोपहर ही घर लौटा था। घर के अंदर जाते ही उसका पति सुमन से झगड़ा हो गया। हाथापाई की नौबत पहुंचने तक जब छोटे बेटे हैप्पी ने मां का बचाव करने का प्रयास किया तो इससे संजय का गुस्सा और बढ़ गया। उसने गुस्से में अपने बेटे पर ही फायर झोंक दिया। उस दौरान उसका बड़ा बेटा भी वहीं मौजूद था। संजय के फायरिंग करने पर सुमन और बड़े बेटे ने बाहर भागकर जान बचाई और शोर मचाकर पड़ोसियों को भी बाहर बुलाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पड़ोस में रहने वाले लोग भी वहां पहुंच गए। घर से बाहर खड़ी सुमन ने उन्हें बताया कि उसके पति संजय ने छोटे बेटे को गोली मार दी है और उसकी बहन घर के अंदर है। उसे डर है कि संजय कहीं उसकी बहन व बच्चे को गोली न मार दे। पड़ोसियों के अनुसार जब उन्होंने हैप्पी को अस्पताल ले जाने के लिए गेट खोला तो संजय ने उन पर ही पिस्टल तान दी। संजय ने अंदर आने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी और उसके सिर पर सवार गुस्से को देखकर उन्होंने पीछे हटने में ही गनीमत समझी। पुलिस को एक खोल गेट के पास पड़ा मिला जबकि घर के आंगन में खून के अलावा मिर्ची पाउडर भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा बेटा रोहतक तो छोटा पढ़ता है शहर की एक अकादमी में
संजय के परिवार के नजदीकी एक महिला ने बताया कि संजय और सुमन के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नीटू रोहतक स्थित एक कॉलेज में पढ़ता है, जबकि छोटा शहर की एक अकादमी में पढ़ने जाता है। पड़ोसियों ने बताया कि संजय और सुमन अपने बच्चों के साथ पिछले काफी समय से यहां रह रहे हैं, लेकिन आज पहली बार उन्होंने संजय को ढंग से देखा है। संजय और उसका परिवार आस पड़ोस के लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप नहीं रखता था।

सीआईए और एफएसएल समेत डीएसपी पहुंचे मौके पर
फायरिंग के बाद करीब दो घंटे तक पुलिस टीम वार्ड-18 में डेरा डाले रही। जांच के लिए मौके पर सिटी प्रभारी वजीर सिंह समेत बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुनीता यादव, सीआईए टीम और एफएसएल टीम भी पहुंची। डीएसपी बली सिंह स्वयं घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस ने वारदात को लेकर मृतक के बड़े बेटे से भी पूछताछ की।
मामले की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। मौके से पुलिस ने खोल भी बरामद किया है।
वजीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

   सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक संजय का बड़ा बेटा।

सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक संजय का बड़ा बेटा।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed