{"_id":"5faeb81b8ebc3e5be450ae18","slug":"crowd-thronged-the-markets-charkhidadri-news-rtk582504871","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर के किला मैदान रोड पर बाजार में बनी भीड़।
- फोटो : CharkhiDadri
दिवाली पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजारों में दिनभर भीड़ बनी रही। खासकर महिलाओं की ज्यादा भीड़ देखने में आई। पुलिस की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए। चौराहों और नाकों पर अवरोधक लगाकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई। बाजारों में जेवरात, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा और रेडीमेड की दुकानों पर ज्यादा भीड़ बनी रही।
छोटी दिवाली के दिन बाजारों में खूब धन वर्षा हुई। सुबह से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग बाजारों में पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर तक बाजारों में भीड़ बढ़ गई। दुकानों के बाहर लगी स्टॉलों पर लोग खरीददारी करते देखे गए। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया। प्राकृतिक दीयों की भी खूब बिक्री हुई। कपड़ा और ज्वेलर्स की दुकानों पर महिलाओं की ज्यादा भीड़ बनी रही। शहर में ज्वेलर्स की करीब 50 दुकानें हैं। चांदी के सिक्कों की ज्यादा मात्रा में खरीद की गई। रेडीमेट के सामान की भी खूब ब्रिकी हुई। बर्तन बाजार भी खूब सजा और लोगों ने खरीददारी की।
शहर के बस स्टैंड रोड से रोहतक फव्वारा चौक तक फोरलेन मार्ग को चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया था। फव्वारा चौक से दिल्ली रोड मेन बाजार और वैश्य स्कूल तक मेन बाजारों में चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहा ताकि जाम ना लगने पाए। शहर के परशुराम चौक, किला मैदान रोड, पुराना बस स्टैंड मेन बाजार, दिल्ली रोड मेन बाजार, वैश्य स्कूल के समीप बाजारों में पुलिस जवान तैनात रहे। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही थी। महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
करीब 400 स्टॉल लगाई गई : छोटी दिवाली के दिन बस स्टैंड रोड से लेकर मेन बाजारों में करीब 400 स्टॉल लगाई गई। इन स्टॉल पर सामान आदि रखकर बिक्री की गई। दुकानदार आवाज लगाकर सामान की बिक्री कर रहे थे।
सामाजिक दूरी का नहीं हुआ पालन : कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शहर में सामाजिक दूरी की पालना नहीं हुई। मेन बाजारों में मेले जैसी स्थिति बनी रही। महिलाओं, बच्चों की संख्या ज्यादा रही। 20 प्रतिशत लोग ही मास्क का प्रयोग करते देखे गए। लोगों में अब इस महामारी के प्रति इतना भय नहीं देखने में आ रहा है। पुलिस की ओर से लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
लोगों को चाहिए कि सामाजिक दूरी की पालना करें। दुकानदारों को चाहिए कि वे अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहक को मास्क लगाने को कहे ताकि कोरोना का सामुदायिक संक्रमण न फैलने पाए। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की पालना करना चाहिए। -बलराम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल।