फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crop arrivals in mandis pick up, with 44,732 quintals of wheat arriving at six centres

Charkhi Dadri News: मंडियों में फसलों की आवक तेज, 6 केंद्रों पर 44,732 क्विंटल गेहूं आया

Sun, 12 Apr 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crop arrivals in mandis pick up, with 44,732 quintals of wheat arriving at six centres
दादरी की नई अनाज मंडी में लगीं गेहूं की ढेरियां।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले की खरीद केंद्रों में सरसों और गेहूं की खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। कई दिनों की सुस्ती के बाद मंडियां फिर से गुलजार नजर आईं और किसानों की भीड़ के साथ फसलों की आवक में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। हालात ऐसे रहे कि कई खरीद केंद्रों पर दिनभर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को सरसों की आवक और खरीद की बात करें तो 88 किसानों ने मंडियों में 2,433 क्विंटल सरसों पहुंचाई। हालांकि सरकारी खरीद 599 क्विंटल ही हो सकी लेकिन निजी खरीद ने किसानों को राहत दी। 48 किसानों की ओर से लाई गई 1,435 क्विंटल सरसों पूरी की पूरी निजी रेट पर बिक गई। बाजार में सरसों के अच्छे दाम मिल रहे हैं और किसानों को फसल बेचने के लिए विकल्प भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

920 किसानों ने बेचा गेहूं : गेहूं की खरीद अब तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगी है। जिले के 6 खरीद केंद्रों पर 920 किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे। इन किसानों से 44,732 क्विंटल गेहूं की भारी आवक दर्ज की गई। दूसरी तरफ खरीद एजेंसियों ने भी तेजी दिखाते हुए 18,954 क्विंटल गेहूं की खरीद की है जो कि पिछले दिनों के मुकाबले काफी बेहतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed