Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CRM team to inspect Civil Hospital tomorrow

Charkhi Dadri News: कल नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करेगी सीआरएम टीम

Sat, 14 Nov 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
CRM team to inspect Civil Hospital tomorrow
नागरिक अस्पताल में दस्तावेज दुरुस्त करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग स्टाफ।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए 15 नवंबर को सीआरएम (कॉमन रिव्यू मिशन) टीम निरीक्षण करेगी। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी सामने न आए। टीम के आगमन को देखते हुए अस्पताल के कर्मचारी इन दिनों रिकॉर्ड दुरुस्त करने में जुटे हैं। विभिन्न विभागों में उपलब्ध दस्तावेज, मरीजों के उपचार से संबंधित विवरण और स्वास्थ्य सेवाओं के अभिलेखों की जांच की जा रही है। चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े रिकॉर्ड पूरे रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीआरएम टीम अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और विभागीय कार्यप्रणाली का आकलन करेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन तथा संबंधित रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरएम टीम का यह दौरा अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण में सामने आने वाली कमियों और सुझावों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा तय होगी। इसी उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन निरीक्षण से पहले सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा है।

वर्सन
सीआरएम टीम नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच रही है। इसके लिए स्टाफ कर्मचारी और अधिकारी संबंधित दस्तावेज को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। टीम अस्पताल में सभी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का आकलन करेगी।
-डॉ. बिजेंद्र सिंह लडवाल, प्रवक्ता नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed