{"_id":"64707b3fee13c42aa102918c","slug":"youths-looted-passers-by-on-nh-334b-in-dadri-caught-one-with-knife-injured-with-sticks-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: एनएच-334 बी पर युवकों ने राहगीरों से की लूटपाट, एक को चाकू समेत दबोचा, डंडों से पीट किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: एनएच-334 बी पर युवकों ने राहगीरों से की लूटपाट, एक को चाकू समेत दबोचा, डंडों से पीट किया घायल
Fri, 26 May 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 May 2023 02:56 PM IST
सार
नई सब्जी मंडी के आढ़ती नितिन जांघू और नंदलाल ठुकराल ने बताया कि वीरवार रात करीब दो बजे वाल्मीकि बस्ती के 10-12 युवक चाकू और डंडे लेकर एनएच-334 बी पर खड़े हो गए। उन्होंने वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को लूटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चरखी दादरी में एनएच 334-बी (दिल्ली-पिलानी) पर दादरी नई सब्जी मंडी के बाहर युवकों के गिरोह ने वीरवार रात राहगीरों से लूटपाट और मारपीट की। इस दौरान चार राहगीरों पर उन्होंने चाकू और डंडों से वार किए जबकि चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। देर रात ही लोगों ने एक युवक को चाकू समेत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। वारदात से क्षुब्ध व्यापारियों ने शुक्रवार को एनएच पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
आठ हजार रुपये छीन लिए
नई सब्जी मंडी के आढ़ती नितिन जांघू और नंदलाल ठुकराल ने बताया कि वीरवार रात करीब दो बजे वाल्मीकि बस्ती के 10-12 युवक चाकू और डंडे लेकर एनएच-334 बी पर खड़े हो गए। उन्होंने वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को लूटना शुरू कर दिया। उसी दौरान मंडी के पल्लेदार धर्मेंद्र को उन्होंने चाकू मार घायल कर दिया जबकि उससे आठ हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
आरोपियों गाड़ियों को रुकवाकर शीशे तोड़े
इसके बाद उन्होंने तरबूज लेकर मंडी आए एक कैंटर चालक मनोज को भी रुकवाया और उसे डंडों से पीटा। उससे 5200 रुपये छीने गए। उनके अलावा अक्षय से
मारपीट कर 1200 और मोनू से 500 रुपये छीने गए। इसके बाद भी आरोपियों गाड़ियों को रुकवाकर शीशे तोड़े।
लोग हुए इक्ट्ठे तो भागे आरोपी, एक चाकू समेत पकड़ा
बदमाश युवकों द्वारा राहगीरों से लूटपाट करने और पीटने का पता चलते ही मंडी से श्रमिक और व्यापारी इक्ट्ठे होकर वहां पहुंच गए। इसके अलावा अन्य राहगीर भी रुक गए। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। उसी दौरान एक आरोपी को चाकू समेत काबू कर लिया। उसकी पिटाई भी की गई और इसकी एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें आरोपी सड़क पर पड़ा है और लोग उसे धुनाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सुबह लगाया जाम
युवकों के दुस्साहस से व्यापारियों में कड़ा रोष है। शुक्रवार को व्यापारियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस पर घटना की सूचना के बाद देरी से आने का आरोप लगाकर रोष जताया गया। सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को शुक्रवार शाम तक गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।