Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth kill him self at sarpanch house in Charkhi Dadri

Haryana Crime: युवक ने सरपंच के घर पर लगाया फंदा... हाथ पर टैटू, अभी तक नहीं हुई पहचान

Fri, 27 Jun 2025 03:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Jun 2025 03:39 PM IST
सार

चरखी दादरी के गांव में एक युवक ने सरपंच के घर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के हाथ पर एक टैटू भी बना हुआ है। 

विज्ञापन
Youth kill him self at sarpanch house in Charkhi Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। चरखी दादरी के गांव काकड़ोली हुक्मी के सरपंच के घर एक युवक ने फंदा लगा लिया। मृतक मूल रूप से प्रवासी बताया जा रहा है और पांच माह से काकड़ोल हुक्मी में रह रहा था। बाढड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के दाहिने हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सोमबीर ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था और मंदबुद्धि था। ग्रामीणों ने शुरुआत में उससे नाम पता पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद ग्रामीणों के घर पर काम करने लगा और बदले में ग्रामीण उसे रोटी दे देते थे। अब कुछ दिनों से वह गांव के सरपंच रमेश कुमार के खेत में रह रहा था और वहीं पर पशुओं और खेती का काम करता था। वे उसे खाना देते और कमरे में ही रहने के लिए जगह दी थी। 
विज्ञापन


वीरवार को रमेश उसे खेत में छोड़कर आया और सुबह बाढड़ा चला गया। शाम को रमेश के भाई खेत में पशुओं को संभालने के लिए गया था। उसी दौरान जब वे खेत में बने कमरे में पहुंचे तो युवक पंखे से लटका मिला। हादसे की सूचना रमेश व पुलिस को दी। पुलिस ने शाम को ही शव उतारकर दादरी शव गृह में रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सरपंच व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम कराया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed