{"_id":"6471a1b3607600487501de92","slug":"workshop-fire-in-dadri-due-to-short-circuit-three-vehicles-and-machines-worth-lakhs-burnt-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: शॉर्ट-सर्किट से वर्कशॉप में लगी आग, तीन गाड़ियां और लाखों की मशीनें जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: शॉर्ट-सर्किट से वर्कशॉप में लगी आग, तीन गाड़ियां और लाखों की मशीनें जली
Sat, 27 May 2023 11:52 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 27 May 2023 11:52 AM IST
सार
दादरी का मांढी हरिया निवासी प्रवीन बाढड़ा के दादरी रोड पर जांगड़ा वर्कशॉप चलाता है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे वर्कशॉप में आग लगी। इसका पता चलते ही लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस, दमकल विभाग और वर्कशॉप मालिक को दी गई।
विज्ञापन
वर्कशॉप में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के बाढड़ा कस्बा के दादरी रोड स्थित एक गाड़ियों की वर्कशॉप में शनिवार सुबह शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। करीब साढ़े चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक वर्कशॉप में खड़ी तीन गाड़ियां और लाखों की मशीनों समेत अन्य सामान आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार मांढी हरिया निवासी प्रवीन बाढड़ा के दादरी रोड पर जांगड़ा वर्कशॉप चलाता है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे वर्कशॉप में आग लगी। इसका पता चलते ही लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस, दमकल विभाग और वर्कशॉप मालिक को दी गई।
विज्ञापन
चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बढ़ती आग को देखते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियां दादरी से और एक गाड़ी भिवानी से मंगवाई गई। करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब साढ़े आठ बजे आग बुझाने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम वापस लौटी।
विज्ञापन
दमकल विभाग की एक गाड़ी हुई खराब
आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियां में के एक दगा दे गई। एक गाड़ी खराब होने से आग बुझाने में दिक्कतें आईं। बताया जा रहा है कि जो गाड़ी खराब हुई है वो बाढड़ा दमकल विभाग की है। इस गाड़ी के भरोसे 53 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
एसडीएम भी पहुंचे मौके पर
आग बुझने के बाद बाढड़ा एसडीएम विरेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वर्कशॉप संचालक से नुकसान को लेकर बातचीत की। एसडीएम ने जली हुई। गाड़ियों समेत मशीनों और स्पेयर पार्ट्स का जायजा लिया। वर्कशॉप संचालक ने एसडीएम को बताया कि घटना में उसे करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।