फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two killed in separate accidents in Dadri, farmer fell into 300 feet deep well, youth jumped front of train

दादरी में अलग-अलग हादसों में दो की मौत: 300 फीट गहरे कुए में गिरा किसान, बीमारी से आहत युवक ट्रेन के आगे कूदा

Sat, 03 Jun 2023 12:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:34 PM IST
सार

चरखी-दादरी में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक किसान की रस्सी टूटने के चलते अंदर गिरने से मौत हो गई। वहीं, दूसरा बीमारी से आहत होकर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Two killed in separate accidents in Dadri, farmer fell into 300 feet deep well, youth jumped front of train
दादरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में खराब मोटर निकालने के लिए कुए में उतरे धनासरी निवासी एक किसान की रस्सी टूटने के चलते अंदर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दादरी सिविनल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मोटर में खराबी आने पर रस्सी के सहारे कुए में उतरा था किसान
मृतक के चाचा गांव धनासरी निवासी जगबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जितेंद्र ( 44 ) खेतीबाड़ी का काम करता था। गांव में उनके कुआ की मोटर खराब हो गई थी। शुक्रवार शाम जितेंद्र चार साथियों के सहयोग से रस्सी के सहारे कुए में उतर रहा था। उसी दौरान अचानक रस्सी टूट गई जिससे वह 300 फुट गहरे कुए में जा गिरा। ग्रामीणों के सहयोग से उसको बाहर निकालकर उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उनेको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
इसके बाद सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक जितेंद्र विवाहिता था और उसके दो बच्चे हैं। लड़का बड़ा है और 12वीं कक्षा का छात्र है जबकि लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा है। इस हादसे से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
 

बीमारी से आहत होकर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान

चरखी दादरी में गंभीर बीमारी से आह्त होकर बिरही कलां निवासी एक युवक ने शुक्रवार रात घिकाड़ा के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी पुलिस को मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने आत्महत्या का कारण बीमारी बताया है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार गांव बिरही कलां निवासी रामबीर (28) खेड़ी बत्तर में श्रमिक था। कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे गांव घिकाड़ा के पास मथुरा- भिवानी सवारी गाड़ी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। लोको पायलट ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। इसके बाद मृतक के परिजनाें को सूचित किया गया। शनिवार सुबह मृतक के चचेरे भाई ओमबीर के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

जेब से बरामद हुए सुसाइड नोट
जीआरपी पुलिस ने बताया कि मृतक की तलाशी गई तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। उसने सुसाइड नोट में बताया कि उसको गंभीर बीमारी है और वह इस बीमारी के बारे में किसी को नहीं बता सकता।   इस वजह से वो आत्महत्या कर रहा है। परिजनों को भी उसकी बीमारी के बारे में जानकारी नहीं है। मृतक अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed