फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two Friends Died in Road Accident at Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी में हादसा : सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान गई, बाइक का संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरा युवक 

Fri, 02 Apr 2021 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 11:16 AM IST
सार

  • चरखी दादरी में झिंझर-सांवड़ मोड़ पर हुआ हादसा
  • गांव लौट रहे थे दोनों दोस्त, दौड़ लगा रहे युवक ने पुलिस को दी जानकारी

विज्ञापन
Two Friends Died in Road Accident at Charkhi Dadri of Haryana
चरखी दादरी में हादसे में दो दोस्तों की मौत। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में झिंझर-सांवड़ मोड़ पर सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। एक मृतक उमरवास तो दूसरा रावलधी गांव का रहने वाला था। बौंदकलां थाना पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमरवास निवासी प्रदीप (25) और रावलधी निवासी प्रदीप (35) दोनों दोस्त थे। वे झिंझर गांव से बाइक पर दादरी लौट रहे थे। वे झिंझर-सांवड़ पर पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में एक युवक बाइक समेत सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। वहीं, दूसरा भी बाइक गिरने के कारण करीब 30 गज तक घसीटता चला गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह दौड़ की तैयारी कर रहे युवकों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक देखी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव कब्जे में ले लिए। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, उमरवास निवासी प्रदीप की शहर के चंपापुरी क्षेत्र में आरओ ठीक करने की दुकान की थी जबकि रावलधी निवासी प्रदीप खेती करता था। रावलधी निवासी प्रदीप विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, उमरवास निवासी प्रदीप अविवाहित था। दोनों मृतक दो भाइयों में बड़े थे। बौंदकलां थाना प्रभारी का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed