{"_id":"604865118059a27e544d5b73","slug":"two-died-in-road-accident-in-charkhi-dadri-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी में हादसा : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक किमी तक घसीटा, किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी में हादसा : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक किमी तक घसीटा, किशोर समेत दो की मौत
Wed, 10 Mar 2021 01:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:10 PM IST
सार
- दादरी-कलियाणा रोड पर मंगलवार देर शाम हुआ हादसा,
- कलियाणा निवासी व्यक्ति और किशोर की हादसे में गई जान
- पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक पर दर्ज किया केस
विज्ञापन
चरखी दादरी में सड़क हादसे में दो की मौत।
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादरी कलियाणा रोड पर मंगलवार देर शाम एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रॉली के पिछले हिस्से में फंस गई। ट्रैक्टर चालक करीब एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटते ले गया। हादसे में कलियाणा निवासी किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई है। किशोर की मौत के साथ ही घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया। बुधवार सुबह सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कलियाणा निवासी सोमबीर (37) राजमिस्त्री था, जबकि 16 साल का अंकित उसके साथ काम सीखने जाता था। मंगलवार को वो दोनों बाइक पर सवार होकर काम करने दादरी आए थे। देर शाम जब वो गांव लौट रहे थे तो कलियाणा मोड़ से थोड़ा आगे चलते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे में अंकित ट्रॉली के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक ट्रॉली में फंसने से सोमबीर करीब 600 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया और उससे करीब 400 मीटर आगे जाकर बाइक ट्रैक्टर से अलग हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोमबीर को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार
सुबह मृतक सोमबीर के परिजनों के बयान दर्जकर शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। सदर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।