{"_id":"63d047d8883543685c40f43e","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelry-from-two-houses-in-charkhi-dadri-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दो घरों में चोरों ने 4.33 लाख की नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: दो घरों में चोरों ने 4.33 लाख की नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
Wed, 25 Jan 2023 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 25 Jan 2023 02:34 AM IST
सार
सौंप स्थित दो घरों को सोमवार रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। सौंप निवासी पीड़ित मकान मालिकों की शिकायत पर बौंद कलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में बौंध कलां क्षेत्र में सौंप स्थित दो घरों को सोमवार रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से 4.33 लाख की नकदी समेत सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित मकान मालिकों ने इसकी शिकायत बौंद कलां थाने में दी है। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सौंप निवासी जगबीर ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे उसका परिवार घर के दरवाजे बंद कर सो गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार रात करीब 11 बजे वो पेशाब करने के लिए उठा था और उस दौरान सब ठीक था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे जब उसकी और परिवार वालों की आंख खुली तो उन्हें कमरों के दरवाजे खुले मिले।
विज्ञापन
जगबीर ने बताया कि जब वो एक कमरे के अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा मिला। इसके बाद उन्होंने वहां जांच की तो गहने और नकदी चोरी मिले। जगबीर ने बताया कि चोर उसके यहां से साढ़े तीन लाख रुपये नकदी, एक सोने का हार, चार सोने की अंगूठी, एक तगड़ी, चांदी का एक हार, सोने की चेन, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, गले की पतरी व सोने के मंगलसूत्र समेत चांदी का हाथफूल, दो जोड़ी सोने की बाली, एक सोने का लॉकेट चोरी कर ले गए। - पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सामने आई दूसरी वारदात
विज्ञापन
जगबीर ने मामले का पता चलते ही बौंद कलां थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उसी दौरान सामने आया कि गांव निवासी धर्मपाल के घर भी चोरी हुई है। धर्मपाल के यहां से चोर 83 हजार की नकदी समेत चार चांदी के सिक्के, एक नारियल, सोने का मंगलसूत्र, 2 जोड़ी पाजेब, दो सोने के कड़े, दो लॉकेट, दो सोने की गलसरी, एक चांदी की चेन और हथफूल समेत छह जोड़ी चांदी की चुटकी और दो सोने की अंगूठी ले गए।
इस संबंध में पीड़ित मकान मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही वारदात को पुलिस सुलझा लेगी। -राधेश्याम, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बौंद कलां थाना