फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   teacher swallowed poison after not getting back 35 lakhs lent In Dadri

Dadri: उधार दिए 35 लाख वापस न मिलने पर शिक्षक परेशान, जहर निगलने से हुई मौत, स्कूल संचालक समेत छह पर केस

Sat, 06 May 2023 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 May 2023 12:19 PM IST
सार

दादरी से एक शिक्षक के जहग निगलने का मामला सामने आया है। मामले में शिक्षक के बेटे का कहना है कि उसके पिता उधार दिए रुपये न मिलने से परेशान था। जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन
teacher swallowed poison after not getting back 35 lakhs lent In Dadri
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी में उधार दिए 35 लाख और डेढ़ लाख रुपये तनख्वाह न मिलने से आहत होकर निमड़ बडेसरा निवासी एक शिक्षक ने जहर निगल लिया। जहर के प्रभाव से उसकी मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर एक निजी स्कूल संचालक समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक सतीश (54) की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

विज्ञापन


मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने किया मामला
पुलिस को दिए बयान में मृतक सतीश के बेटे निखिल ने बताया कि वे दो भाई बहन हैं और दोनों ही अविवाहित हैं। उसने बताया कि उसका पिता सतीश 27 साल से बाढड़ा के नवचेतना स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत्त थे। उसके पिता ने उसे बताया था कि स्कूल मालिक राजेंद्र ने उसे तनख्वाह के डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए और कई बार करके उससे 15 लाख रुपये भी ले चुका है।
विज्ञापन


पिता धमकियों से परेशान था
निखिल ने बताया कि इसके अलावा उसकी बुआ के लड़के अनिल ने भी उसके पिता से बीस लाख रुपये उधार लिए थे। उसका पिता जब पैसे मांगता तो राजेंद्र और अनिल धमकी देते थे। उसने बताया कि उसका पिता दोनों की धमकियों से परेशान था। निखिल ने बताया कि उसके ताऊ का परिवार भी गांव में जमीन को लेकर उसके पिता से झगड़ा करता था। इन तमाम बातों से उसका पिता क्षुब्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह निकला स्कूल के लिए, बाद में मिली तबीयत खराब होने की सूचना
निखिल ने बताया कि वीरवार सुबह साढ़े सात बजे उसका पिता स्कूल जाने के लिए निकला था। दोपहर को 11 बजे स्कूल से फोन आया कि उसके पिता की तबीयत
खराब है और वे उसे अस्पताल लेकर जा रहे है। जब वह अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसके पिता के जहर खाने की पुष्टि की। इसके बाद वह अपने पिता को लेकर भिवानी के एक निजी अस्पताल गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जांच अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में मृतक के बेटे के बयान पर छह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -जगजीत सिंह, एसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed