फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Strange case of Dadri, After 27 years woman filed missing case against her husband

दादरी का अजब-गजब मामला: 27 साल बाद महिला ने पति की व 8 साल बाद बेटे ने पिता की गुमशुदगी मामला का दर्ज

Sat, 02 Sep 2023 01:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

एक मामले में पुलिस को दी शिकायत में बेदो देवी ने बताया कि उसका पति 15 अक्तूबर 1996 को बिन बताए घर से कहीं चला गया था। उन्होंने हरसंभव जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बेदो देवी ने बताया कि उस दौरान उसके पति की उम्र 38 वर्ष थी।

विज्ञापन
Strange case of Dadri, After 27 years woman filed missing case against her husband
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के बाढड़ा उपमंडल के गांव लाड निवासी एक महिला ने 27 साल बाद पति की और भांडवा निवासी युवक ने 8 साल बाद पिता की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
एक मामले में पुलिस को दी शिकायत में बेदो देवी ने बताया कि उसका पति 15 अक्तूबर 1996 को बिन बताए घर से कहीं चला गया था। उन्होंने हरसंभव जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बेदो देवी ने बताया कि उस दौरान उसके पति की उम्र 38 वर्ष थी। अब महिला ने एक सितंबर को बाढड़ा थाने में शिकायत देकर पति को बरामद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


इधर...8 साल बेटे ने दर्ज किया पिता की गुमशुदगी का केस
भांडवा निवासी एक युवक ने भी आठ साल बाद पिता की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता सोनू ने बताया कि जिस समय उसका पिता लापता हुआ, उस दौरान वो नाबालिग था। सोनू के अनुसार उसने अपने पिता को ढूंढने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। अब उसने पिता की बरामदगी के लिए बाढड़ा थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को भाभी बुलाने और जातिसूचक शब्द बोलने पर सफाई कर्मचारी ने सरपंच

चरखी दादरी के सिरसली में तैनात एक सफाई कर्मचारी ने सरपंच प्रतिनिधि पर केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने जातिसूचक शब्द बोलने और धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने आरोप की जांच शुरू कर दी है।

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में सिरसली निवासी सफाई कर्मचारी राजेंद्र ने बताया कि वो गांव में सफाई कर्मचारी के तौर पर तैनात है। गत आठ माह से उसे सरपंच प्रतिनिधि परेशान कर रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके खिलाफ जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किए जाते है। इतना ही नहीं सरपंच प्रतिनिधि उसकी पत्नी को भाभी भी बुलाता है जबकि नाते में उसकी पत्नी सरपंच प्रतिनिधि की दादी लगती है। बार-बार समझाने पर भी वो बाज नहीं आ रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी मेहनत की बदौलत सिरसली को पांच स्टार रैंकिंग मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed