फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sarpanch and village secretary booked for embezzlement of crores In Charkhi Dadri

घोटाला: चरखी दादरी में निवर्तमान महिला सरपंच और ग्राम सचिव ने किया 7.57 करोड़ का गबन, केस दर्ज

Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
सार

डीसी के आदेश पर एडीसी ने जांच की थी। बीडीपीओ की शिकायत पर अब दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। चार साल बाद आरोपियों के खिलाफ ये केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Sarpanch and village secretary booked for embezzlement of crores In Charkhi Dadri
पिचोपा कलां माइनिंग जोन का दृश्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के पिचोपा कलां ग्राम पंचायत में 7,57,59,500 रुपये का गबन सामने आया है। बीडीपीओ की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में निवर्तमान महिला सरपंच और ग्राम सचिव के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर सरकार की ओर से निर्धारित रॉयल्टी राशि को कम कर ग्राम पंचायत को नुकसान और माइनिंग कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप है। इस संबंध में 2018 में प्रशासन के पास शिकायत पहुंची थी। चार साल बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


वर्ष 2018 में पिचोपा कलां निवासी सुमेर ठेकेदार ने जिला प्रशासन को एक शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि माइनिंग कार्य के लिए कंपनी ग्राम पंचायत को 10 प्रतिशत रॉयल्टी राशि के रूप में देती है, लेकिन पिचोपा कलां की तत्कालीन सरपंच खजानी देवी और ग्राम सचिव चमनप्रकाश ने दस की बजाय माइनिंग कंपनी से एक प्रतिशत रॉयल्टी राशि में करार कर लिया।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में दो वर्ष के लिए यह करार हुआ था। करार राशि महज 96 लाख रुपये तय की गई। नियमानुसार यह राशि आठ करोड़ रुपये से अधिक बनती थी। वहीं, शिकायतकर्ता सुमेर की करीब नौ माह पहले मौत हो गई और उनके बाद बेटे सुनील कुमार ने गबन मामले में कार्रवाई करवाने के प्रयास जारी रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने मामले में दिसंबर 2020 में एडीसी की ओर से की गई जांच का हवाला देते हुए पंचायत विभाग अधिकारियों को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद बीडीपीओ ने इसकी शिकायत अटेला कलां चौकी में दी और पुलिस ने अब इस संबंध में निवर्तमान महिला सरपंच खजानी देवी और ग्राम सचिव चमनप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार आरोपी निवर्तमान सरपंच को छह साल के लिए निष्काषित भी किया जा चुका है।

पुलिस रिकॉर्ड जुटाने के बाद देगी नोटिस
इस मामले में पुलिस जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत समेत जांच अधिकारी कार्यालय से रिकॉर्ड लिया जाएगा। इसके बाद दोनों आरोपियों को नोटिस देकर जांच में शामिल किया जाएगा। जल्द ही पुलिस यह कार्रवाई अमल में लाएगी।

पिचोपा कलां जोन में तीन हैं माइनिंग कंपनी
शिकायतकर्ता सुनील ने बताया कि पिचोपा कलां जोन में तीन माइनिंग कंपनी हैं। इनमें एक कंपनी सैनिक माइंस है, जिसमें 100 प्रतिशत गांव की मलकीयत है। दादा धोला माइनिंग कंपनी में 67 प्रतिशत मालिकों और 33 प्रतिशत मलकीयत गांव की है, तीसरी माइनिंग कंपनी पाइनियर है और इसमें 100 फीसदी मलकीयत मालिकों की है।

बीडीपीओ की शिकायत में इस संबंध में पुलिस ने पिचोपा कलां की निवर्तमान सरपंच खजानी देवी और ग्राम सचिव चमनप्रकाश के खिलाफ धारा 409 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -जयबीर सिंह, प्रभारी, अटेला कलां पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed