फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Property dealer dies under suspicious circumstances in Dadri

Dadri: संदिग्ध हालात में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा, महिला सहित तीन पर आरोप

Sat, 25 Feb 2023 04:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Feb 2023 04:18 PM IST
सार

चरखी दादरी के प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस को दिए बयान में सुशीला ने बताया कि उसकी पति रामजस प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करता था। उसके चार बच्चे हैं जिनमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। सुशीला ने बताया कि लांबा निवासी सुनील उसके पति के साथ रहता था।

विज्ञापन
Property dealer dies under suspicious circumstances in Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

चरखी दादरी के वार्ड-19 के घिकाड़ा रोड क्षेत्र निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिजनों ने एक महिला समेत तीन लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने मृतक रामजस (47) की पत्नी सुशीला के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह का कहना है कि सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


घिकाड़ा रोड निवासी मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
पुलिस को दिए बयान में सुशीला ने बताया कि उसकी पति रामजस प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करता था। उसके चार बच्चे हैं जिनमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। सुशीला ने बताया कि लांबा निवासी सुनील उसके पति के साथ रहता था। 24 फरवरी को उसका पति सुनील के साथ अपनी गाड़ी लेकर प्रॉपर्टी की कोई डील करने गया था। रात करीब आठ बजे उसका पति और सुनील घर वापस आए थे। उसके बाद सुनील ने उसे रामजस का खाना लाने के लिए कहा।
विज्ञापन


सुशीला के अनुसार कुछ देर बाद सुनील ने बताया कि रामजस ने खाना खा लिया है। इसके बाद सुनील घर जाने की बात कहकर वहां से निकल लिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि इसके बाद उसने और अन्य परिजन रामजस के पास पहुंचे तो वो मृत मिला। इसके तुरंत बाद परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे और वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशीला का कहना है कि उसे संदेह है कि उसकी पति की हत्या में सुनील के अलावा एक महिला और कोहलावास निवासी एक अन्य व्यक्ति का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिक्रिया
मृतक की पत्नी के बयान पर फिलहाल पुलिस ने सुनील के खिलाफ धररा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान अगर किसी अन्य की संलिप्तता सामने आई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने शराब में कुछ मिलाकर पिलाने का अंदेशा जाहिर किया है। वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed