{"_id":"625d1b6e875e7d2ab42213b5","slug":"loot-at-petrol-pump-of-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: पेट्रोल पंप पर लूट, बाइक सवारों ने गन प्वाइंट पर सेल्समैनों से छीने 90 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: पेट्रोल पंप पर लूट, बाइक सवारों ने गन प्वाइंट पर सेल्समैनों से छीने 90 हजार रुपये
Mon, 18 Apr 2022 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Apr 2022 01:35 PM IST
सार
अचीना निवासी बलदेव ने बताया कि वह भागेश्वरी स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। रविवार शाम वह और दूसरा सेल्समैन राजू पंप पर मौजूद थे। रात करीब सवा दस बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आए और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के भागेश्वरी स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों ने रविवार रात गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी दो सेल्समैन से करीब 90 हजार रुपये लूट ले गए। बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अचीना निवासी बलदेव ने बताया कि वह भागेश्वरी स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। रविवार शाम वह और दूसरा सेल्समैन राजू पंप पर मौजूद थे। रात करीब सवा दस बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आए। उक्त युवकों ने आते ही उन पर पिस्टल तान दी और सारे पैसे उन्हें देने की बात कही। बलदेव ने बताया कि उसी दौरान एक युवक ने उसके सिर पर पिस्टल का बट मार दिया और रुपये छीन लिए। वहीं, दूसरे युवक ने राजू की जेब से रुपये निकाल लिए। बौंदकलां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन