फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lineman died due to electrocution when repairing fault in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी: बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिखाई जल्दबाजी, फॉल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत

Mon, 07 Mar 2022 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 12:28 AM IST
सार

तिवाला निवासी मृतक लाइनमैन का रविवार को हिसार सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। नेवी में कार्यरत बेटे ने बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाए है। सदर थाना पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर धारा 304-ए के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Lineman died due to electrocution when repairing fault in Charkhi Dadri of Haryana
मृतक हीरालाल का फाइल फोटो। हादसे में झुलसने के बाद हीरालाल को संभालता साथी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में बिजली निगम स्टाफ की लापरवाही के कारण तिवाला निवासी एक लाइनमैन को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल, लाइनमैन फॉल्ट ठीक कर रहा था और उसके नीचे उतरे बिना ही शीशवाला बिजली सब स्टेशन से आपूर्ति बहाल कर दी गई। करंट से गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन की हिसार के एक अस्पताल में रविवार सुबह मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पुलिस बयान में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस ने बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ धारा 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में तिवाला निवासी एवं नेवी में कार्यरत योगेश ने बताया कि उसका पिता हीरालाल (43) बिजली निगम में डीसी रेट पर लाइनमैन था। उसे सूचना मिली कि चार मार्च की दोपहर करीब दो बजे उसका पिता शीशवाला बिजली सब स्टेशन के सामने एक पोल पर चढ़कर बिजली फॉल्ट को ठीक कर रहा था। उसी दौरान किसी ने सब स्टेशन से आपूर्ति शुरू कर दी, जिससे उसके पिता को करंट का जोरदार झटका लगा। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


मृतक के बेटे योगेश ने बताया कि छह मार्च अलसुबह वो हिसार स्थित अस्पताल पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस बयान में योगेश ने बताया कि उसके पिता की मौत बिजली निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से हुई है, इसलिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल पहले लगा था नौकरी
मृतक के बेटे योगेश और भतीजे एडवोकेट शशिकांत ने बताया कि हीरालाल दस साल पहले बिजली निगम में डीसी रेट पर लगा था और फिलहाल लाइनमैन की पोस्ट पर था। मृतक के एक ही बेटा है और हादसे के समय वो नेवी में ड्यूटी पर था। 

बेटा बोला : पुलिस करे मामले की जांच, घटना के जिम्मेदार पर हो कार्रवाई 
मृतक के बेटे और भतीजे ने कहा कि हीरालाल की मौत बिजली निगम स्टाफ की लापरवाही से हुई है। पुलिस को मामले की तह तक जाना चाहिए और जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस घटना का जिम्मेदार है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। 
 

इस मामले में मृतक के बेटे ने बिजली निगम स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक लाइनमैन का हिसार सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।  - अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, सदर थाना 

 

मामले की सूचना मुझे मिली है। इस मामले की विभागीय जांच के आदेश भी मैंने दे दिए हैं। जिस कर्मचारी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सचिन यादव, एक्सईएन, बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed