फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lakhs of cash and jewelery stolen in two houses in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी: दो घरों से 9.25 लाख की नकदी, 45 तोले सोना और 1.200 किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी

Wed, 09 Mar 2022 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 10:17 PM IST
सार

100 मीटर की दूरी पर स्थित चांदवास गांव के दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश हथियारों से लैस थे नकाबपोश पांच युवक एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। डीएसपी समेत एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Lakhs of cash and jewelery stolen in two houses in Charkhi Dadri of Haryana
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में चांदवास गांव में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों को निशाना बनाया है। दोनों घरों के बीच करीब 100 मीटर की दूरी है। दोनों जगहों से चोर सवा नौ लाख रुपये की नकदी समेत 45 तोले सोना और एक किलो 200 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मकान मालिकों को बुधवार सुबह वारदात का पता चला।

विज्ञापन


दोनों मकान मालिकों ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस को दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 380 व 457 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने जिन दो मकानों में वारदात की है, उनमें से एक में करीब एक माह पहले ही बेटा-बेटी की शादी थी और उनके गहने घर पर ही रखे हुए थे। वहीं, दूसरे मकान में फसल बेचने से आए रुपये रखे थे और इनके अलावा यहां से करीब 30 तोले सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। 
विज्ञापन


केस : 1- घर पर थे मां-बेटा, पति सुबह लौटा तो पता चली वारदात 
पुलिस को दी शिकायत में चांदवास निवासी सुखविंद्र ने बताया कि वारदात के समय उसकी पत्नी और बेटा घर पर थे। सुबह जब वो प्लॉट से वापस घर आया तो उसे मेन गेट खुला मिला। इसके बाद जब वो अंदर पहुंचा तो उसे सारा माजरा समझ आ गया। सुखविंद्र ने बताया कि चोर उसके घर से 30 तोले सोने के गहने समेत 6.75 लाख रुपये नकदी ले गए। सुखविंद्र ने बताया कि ये रुपये फसल बेचने के बाद उसके पास आए थे। सुखविंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटा दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि नकदी व गहने दूसरे कमरे में रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस : 2 - पवन के घर रखे थे बेटी और पुत्रवधू के गहने 
दूसरे पीड़ित पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 18,19 फरवरी को उसके बेटा व बेटी की शादी थी। इसलिए 15 तोला सोना व 1.200 किलोग्राम चांदी से बने आभूषण घर पर ही थे। इसके अलावा बेटे के वार फेर और बेटी की कन्यादान राशि समेत ढाई लाख रुपये भी घर ही थे, जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पवन ने बताया कि घटना के वक्त वह दूसरे कमरे में था, जबकि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। बुधवार सुबह ही उन्हें वारदात का पता चला। जिस कमरे में नकदी और गहने रखे थे, उस कमरे में सुबह जब वो पहुंचे तो अचंभित रह गए। 

सीसीटीवी में कैद हुए पांच आरोपी 
पीड़ित पवन के मकान के समीप ही एक घर में सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिसमें चोर गिरोह कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पांच नकाबपोश युवक नजर आ रहे हैं, जिन्होंने हाथों में दस्ताने पहने  हुए हैं, जबकि मुंह को भी कपड़े से ढका हुआ है। एक युवक हाथ में और दूसरा युवक पेंट में पीछे की तरफ पिस्तौल टांगे नजर आ रहा है। मौके पर पहुंची बाढड़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच के लिए फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। 

बढ़ रहीं चोरी की वारदात
जिले में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। चोरों ने गत सप्ताह भी शहर की तीन दुकानों के अलावा खेड़ी बूरा निवासी एक व्यक्ति के मकान को अपना निशाना बनाया था। यहां से चोर हजारों की नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए थे। ये वारदात अभी तक अनट्रेस हैं। 

 

इस संबंध में मकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोर गिरोह का सुराग लगाकर गिरफ्तारी के साथ माल बरामदगी कर ली जाएगी।  - चंद्रशेखर, बाढड़ा थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed